Ranchi Airport: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग, CM हेमंत के पास पहुंची बड़े नेता की चिट्ठी
रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट करने की मांग उठी है। समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अनुशंसा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का झारखंड के जनमानस में ईश्वर तुल्य स्थान है और यह नाम परिवर्तन ऐतिहासिक न्याय होगा। प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें भगवान बिरसा मुंडा कहकर संबोधित करते हैं।

राज्य ब्यूरो रांची। समाजसेवी और शहीदों को सम्मान में हमेशा तत्पर रहने वाली संस्था 'नमन – शहीदों के सपनों को' संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने झारखंड सरकार से राची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रखने हेतु अनुशंसा और प्रयास करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक भावनात्मक पत्र भेजा है।
पत्र में क्या कहा गया?
काले ने पत्र में बताया कि झारखंड की सांस्कृतिक चेतना, जनजातीय अस्मिता और जनमानस में भगवान बिरसा मुंडा का स्थान ईश्वर तुल्य है। भगवान शब्द केवल सम्मानसूचक नहीं, बल्कि उनके जीवन के संघर्ष, बलिदान और आध्यात्मिक ओज की मान्यता है।
उन्होंने यह भी इंगित किया कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी लोग हर मंच से भगवान बिरसा मुंडा कहकर उन्हें नमन किया है। ऐसे में रांची एयरपोर्ट का नाम भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट करना केवल एक नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक न्याय होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।