Ranchi University: पीएचडी की 633 सीटों के लिए छह हजार छात्रों में लगी दौड़, जानिए किन विषयों में कितनी सीट हैं उपलब्ध
Ranchi University रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए लगभग छह हजार छात्रों ने आवेदन किया है जबकि सीट केवल 633 हैं। सबसे ज्यादा सीट बाटनी में 93 हैं। वहीं सबसे कम सीट टीआरएल में केवल एक है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को होनी है। हालांकि परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की भी संभावना है। परीक्षा 100 अंक की होगी जो 2 घंटे तक चलेगी।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 दिसंबर को होनी है। हालांकि, परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की भी संभावना है। विवि प्रशासन ने बताया कि बीस दिसंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। उस दिन सही तिथि का पता चल जाएगा। इस बार कामर्स से सर्वाधिक आवेदन आए हैं।
कुल 22 विषयों के लिए 633 सीटें हैं और इसके लिए करीब छह हजार छात्रों ने फार्म भरे हैं। इसमें केवल झारखंड ही नहीं, दूसरे राज्यों के छात्रों ने भी फार्म भरे हैं। सर्वाधिक सीट बाटनी में 93 है और जनजातीय भाषा में मात्र एक सीट है। बाटनी के बाद हिंदी में सर्वाधिक सीट 69 है। परीक्षा 100 अंक की होगी, जो 2 घंटे तक चलेगी।
22 विषयों में है 633 सीटें
- बाटनी : 93
- हिंदी : 69
- इतिहास : 58
- अर्थशास्त्र : 55
- अंग्रेजी : 52
- गृह विज्ञान : 43
- भूगोल : 39
- रसायन शास्त्र : 33
- समाजशास्त्र : 30
- वाणिज्य : 25
- मनोविज्ञान : 21
- भूगर्भशास्त्र : 19
- दर्शनशास्त्र : 18
- जंतुविज्ञान : 16
- मानविज्ञान : 15
- संस्कृत : 14
- गणित : 08
- भौतिकी : 07
- राजनीतिक विज्ञान : 07
- उर्दू : 07
- बंगाली : 03
- टीआरएल : 01
ये भी पढ़ें -
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।