Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमन सिंह हत्याकांड: गांधी से खुलेगा राज, कहां छुपा है आशीष रंजन; जेल में हथियार मंगवाकर कांड को दिया था अंजाम

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 11:27 AM (IST)

    Aman Singh murder case जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। अमन सिंह की हत्या के लिए जेल में हथियार मंगवाना आसान नहीं था बावजूद इस कांड को अंजाम में देने इतनी बड़ी साजिश हुई है। पुलिस को यकीन है कि आशीष रंजन के पकड़े जाने पर पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

    Hero Image
    अमन सिंह हत्याकांड: गांधी से खुलेगा राज, कहां छुपा है आशीष रंजन

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या को लेकर पुलिस अब पता लगा रही है कि वास्तव में उसकी हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता कौन है। पुलिस इस बिंदु पर रिमांड पर लिए गए सतीश गुप्ता उर्फ गांधी तथा रितेश यादव उर्फ सुंदर महतो से पूछताछ कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को यकीन है कि आशीष रंजन के पकड़े जाने पर पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। लिहाजा गांधी से आशीष रंजन के ठिकानों के बारे में पता लगा रही है। आशीष रंजन का एक ठिकाना बोकारो में भी पता चला है। पुलिस सत्यापन में जुटी है।

    जेल में हथियार मंगवाना आसान नहीं

    अमन सिंह की हत्या के लिए जेल में हथियार मंगवाना आसान नहीं था, बावजूद इस कांड को अंजाम में देने इतनी बड़ी साजिश हुई है। पर्दे के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस फिलहाल इस बिंदु पर पता लगा रही है। गांधी से आशीष रंजन उर्फ छोटू के बारे में पुलिस पूछताछ की है।

    आशीष रंजन उर्फ छोटू फरारी के दौरान जेल में गांधी से कैसे संपर्क में आया। उसका वर्तमान लोकेशन कहां है। अमन सिंह की हत्या के पीछे की प्लानिंग क्या है? तमाम पहलुओं पर गांधी व रितेश उर्फ सुंदर महतो से पूछताछ कर रही है। अमन सिंह की हत्या में विकास बजरंगी की भूमिका क्या था। इस बिंदु पर भी दोनों से पूछताछ की गई है।

    विकास बजरंगी एसएनएमएमसीएच में भर्ती

    विकास बजरंगी फिलहाल पेट दर्द की शिकायत पर एसएनएमएमसीएच में भर्ती है। लिहाजा पुलिस उसके बारे में भी जानने का प्रयास दोनों से कर रही है। एसएनएमसीएच में विकास बजरंगी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इधर जेल में भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी काफी सक्रिय हैं, विभिन्न मामलों में बंद कुछ अन्य विचाराधीन बंदियों से भी जेल के गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।

    ये भी पढ़ें -

    Odisha Weather: ओडिशा में अगले पांच दिन तक शीत लहर, 9 डिग्री सेल्सियस के साथ फुलवाणी राज्य का सबसे ठंडा शहर

    एचईसी प्रबंधन ने 21 कर्मचारियों का क्यों किया ट्रांसफर? दर्जनों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, पढ़िए पूरा हिसाब-किताब