यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Liquor Policy: झारखंड में 1 जुलाई से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सिर्फ इन दुकानों को खोलने की अनुमति
झारखंड में 1 जुलाई से सभी खुदरा शराब दुकानें एक साथ बंद नहीं होंगी। सिर्फ हैंडओवर-टेकओवर वाली दुकानें ही बंद ...और पढ़ें

HighLights
- 1 जुलाई से सभी दुकानें बंद नहीं |
- हैंडओवर-टेकओवर वाली दुकानें बंद |
- 5 जुलाई तक नई व्यवस्था लागू |
राज्य ब्यूरो, रांची। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि एक जुलाई से राज्य की सभी खुदरा शराब दुकानें एक साथ बंद नहीं होंगी। केवल वही दुकानें बंद होंगी, जिनमें हैंडओवर-टेकओवर हो जाएगा।
शेष दुकानें पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। जिन दुकानों में हैंडओवर-टेकओवर हो जाएगा, उनका संचालन नई व्यवस्था के तहत जेएसबीसीएल के माध्यम से शुरू होगा।
इस प्रक्रिया को पांच जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद पूरी तरह से नई व्यवस्था के तहत शराब की बिक्री होगी। ऐसी शराब दुकानों के कर्मी जेएसबीसीएल के कर्मी हो जाएंगे, जिनका मानदेय, वेतन भुगतान प्लेसमेंट एजेंसी नहीं, बल्कि जेएसबीसीएल करेगी।
जिलों में स्थित सभी खुदरा शराब दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर के लिए जिला स्तर पर शेड्यूल निर्धारित किया जाना है। दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर शुरू होने से लेकर इसके पूरा होने तक उक्त दुकान से शराब की बिक्री बंद रहेगी।
