Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आरोप, आदिवासियों को मुस्लिम बनाया जा रहा

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 09:02 PM (IST)

    रांची में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर मुसलमानों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और आदिवासियों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव की आलोचना की और एनडीए की सरकार बनने की बात कही। गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आरोप, आदिवासियों को मुस्लिम बनाया जा रहा (पीटीआई)

    राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को रांची में अपने स्वभाव के अनुकूल गैर भाजपा दलों पर जमकर बरसे। तसर अनुसंधान केंद्र के 61वें स्थापना दिवस कार्यक्रम पर पहुंचे गिरिराज ने राज्य सरकार पर मुसलमानों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को आदिवासियों के बार में सोचना होगा। झारखंड के आदिवासियों को मुसलमान बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार इसको रोक नहीं पा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सरकार को समझना होगा कि यहां सिर्फ नारों से काम नहीं चलेगा। विकास योजनाओं को जंगलों में घुसने नहीं देते। जंगल को आदिवासी के हवाले करें, ताकि आदिवासी खेती भी कर सकें और रेशम का उत्पादन भी हो। राज्य सरकार को भ्रम फैलाने से बचना होगा। आदिवासी को जमीन का अधिकार दे, ताकि उनकी आमदनी बढ़े और उन्हें जीने का सहारा मिले।

    उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि जंगल में फलदार वृक्ष लगवाए जिससे क्षेत्र के गरीब आदिवासियों का आर्थिक उत्थान हो सके। वन विभाग को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है आज 80 हजार हेक्टर वन है परंतु इसमें फलदार वृक्ष नहीं है, वृक्ष क्लाइमेट चेंज के लिए जरूरी है और फलदार वृक्ष होने से लोगों को लाभ होगा।

    गिरिराज ने इस दौरान बिहार चुनाव पर भी अपना पक्ष रखा। तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चोर चोरी के खिलाफ बाेल रहा है। थेथरोलाजी से नहीं होगा। राजद एक परिवार की पार्टी है।

    राजद के खिलाफ अपना आक्रोश जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि ये जो अपना आदर्श बतिया रहे हैं, उनके डीएनए में भ्रष्टाचार है। लालू मुंगेरीलाल के सपने देखने बंद कर दें। एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरे बिहार को भरोसा है। पूरे विश्व ने देखा है कि कैसे उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रुकवा दिया। विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

    पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए रांची में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उन्होंने तसर अनुसंधान केंद्र में पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हरित भारत अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा। यह केवल कर्तव्य नहीं, भावनात्मक जिम्मेदारी है।

    उन्होंने राजधानी रांची में मेरा रेशम, मेरा अभियान अभियान की शुरुआत भी की। इस दौरान दावा किया कि रेशन उत्पादन को नई ऊंचाई देने के प्रयास जारी हैं। सौ दिनों में एडवांस टेक्नोलाजी खेतों तक पहुंचेगी। एक लाख से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। 26 राज्यों के 120 जिलों में रेशम क्षेत्र का विस्तार होगा। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।