Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Master Plane 2037 से चमकेगी झारखंड की तस्वीर, प्लान को लेकर आज होगी जनसुनवाई; लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव

    By Rajesh PathakEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 06:30 AM (IST)

    Ranchi Master Plane 2037 झारखंड (Jharkhand) में नगर निगम से संबंधित समस्याओं व रांची मास्टर प्लान-2023 की विसंगतियों पर मंगलवार को चैंबर भवन में बैठक की गई। इस दौरान एफजेसीसीआइ के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर के अनुरोध पर रांची मास्टर प्लान-2037 पर आपत्ति एवं सुझाव के लिए निगम की ओर से 30 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया था।

    Hero Image
    Ranchi Master Plane 2037 से चमकेगा झाररखंड, प्लान को लेकर आज होगी जनसुनवाई; लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव

    जागरण संवाददाता, रांची। नगर निगम से संबंधित समस्याओं व रांची मास्टर प्लान-2023 की विसंगतियों पर मंगलवार को चैंबर भवन में बैठक की गई। इस दौरान एफजेसीसीआइ के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि चैंबर के अनुरोध पर रांची मास्टर प्लान-2037 पर आपत्ति/सुझाव के लिए निगम की ओर से 30 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया था। बुधवार को संबंधित आपत्तियों/सुझावों पर जनसुनवाई होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची शहर के लिए यह मास्टर प्लान बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें प्रसन्नता है कि स्थानीय लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर अपने-अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने व्यापारियों व उद्यमियों से नगर निगम की जनसुनवाई में शामिल होने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- गरमाई झारखंड की राजनीति, हेमंत सोरेन पर भड़के बाबूलाल, ED को फंसाने की साजिश का लगाया आरोप; दे दी फ्री की सलाह

    कई मामलों को लेकर चली चर्चा

    इस दौरान ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग नंबर व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने में हो रही परेशानियों पर भी चर्चा की गई। वर्तमान में अव्यवस्था के कारण इसकी सूचना भी नहीं दी जाती है। हमारे संज्ञान में ऐसी कई शिकायतें आई हैं। निगम को जनहित से जुडे इन मामलों में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए।

    मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, प्रवक्ता विकास विजयवर्गीय, नीरज जैन व अमरेश झा उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- नक्सली और आंतकी संगठन से NIA को खतरा, गृह मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम; झारखंड सरकार को दिया ये निर्देश