विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamal Bhushan Murder: रांची के जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Mon, 30 May 2022 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2022 02:19 PM (IST)

Ranchi Murder News राजधानी रांची में जमीन के बड़े कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने रातू रोड गैलेक्सिया मॉल के ...और पढ़ें

Ranchi Murder News: जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या
Ranchi Murder News: जमीन कारोबारी कमल भूषण की गोली मारकर हत्या

रांची, जासं। Ranchi Murder News राजधानी रांची में जमीन के बड़े कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने रातू रोड गैलेक्सिया मॉल के समीप गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना पंडरा ओपी स्थित देवी मंडप रोड में हुई है। कमल भूषण किसी के मिलने जा रहे थे, लेकिन इसी बीच फोन आने पर गाड़ी से उतरकर बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दी। अपराधियों ने कमल भूषण को चार गोली मारी, जिसमें से एक गोली उनके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगी।

गोली लगते ही कमल भूषण मौके पर ही गिर गये, जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में रातू रोड स्थित चौधरी नर्सिंग होम ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है। कमल भूषण का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।