Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों के लिए खुशखबरी! दु्र्गा पूजा, दीपावली और छठ के लिए चलेगी कामाख्या–रांची स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 11:54 AM (IST)

    दुर्गा पूजा दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रांची और कामाख्या के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 08621 27 सितंबर से 1 नवंबर तक रांची से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। वहीं ट्रेन नंबर 08622 29 सितंबर से 3 नवंबर तक कामाख्या से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करेगी। इस दौरान यात्रियों को सफ़र में सुविधा होगी और भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

    Hero Image
    रांची-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ त्योहार के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08621/08622 रांची–कामाख्या–रांची साप्ताहिक पूजा, दिवाली, छठ स्पेशल का परिचालन होगा।

    ट्रेन संख्या 08621 रांची–कामाख्या साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 सितंबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल छह ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

    इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शनिवार 20:10 बजे, मुरी आगमन 21:15 बजे प्रस्थान 21:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, धनबाद आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 01:00 बजे, जसीडीह आगमन 03:13 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, किउल आगमन 05:33 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, कटिहार आगमन 11:15 बजे प्रस्थान 11:25 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी आगमन 14:50 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, न्यू बंगाईगांव आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:20 बजे, रंगिया आगमन 21:12 बजे प्रस्थान 21:17 बजे एवं कामाख्या आगमन रविवार 23:00 बजे होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन संख्या 08622 कामाख्या–रांची साप्ताहिक दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ स्पेशल 29 सितंबर से तीन नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से प्रस्थान करेगी।

    इस ट्रेन का कामाख्या प्रस्थान सोमवार 02:00 बजे, रंगिया आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, न्यू बंगाईगाँव आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 06:00 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:10 बजे, कटिहार आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, किउल आगमन 17:40 बजे प्रस्थान 17:42 बजे, जसीडीह आगमन 20:23 बजे प्रस्थान 20:25 बजे, धनबाद आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, मुरी आगमन 03:13 बजे प्रस्थान 03:15 बजे एवं रांची आगमन मंगलवार 04:40 बजे होगा।

    इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 04 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच, वातानुकूलित 2- टियर का 01 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित प्रथम श्रेणी संयुक्त कोच का 01 कोच, कुल 19 कोच होंगे।

    यह भी पढ़ें- Godda New Delhi Train: गोड्डा के लोगों के लिए खुशखबरी, हमसफर एक्सप्रेस से 600 रुपये में जा सकेंगे दिल्ली