Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ranchi:डोरंडा से किडनैप हुई छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद, छेड़खानी करने वाले वाहिद ने किया था अपहरण

    By Mohit TripathiEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 10 May 2023 06:17 PM (IST)

    डोरंडा से किडनैप किए गये छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को किडनैप करने वाले आरोपी वाहिद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    डोरंडा से किडनैप हुई छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद।

    जागरण संवाददाता रांची: डोरंडा से किडनैप किए गये छात्रा को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को किडनैप करने वाले आरोपी वाहिद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची पुलिस छात्रा और आरोपी के साथ गुरुवार को दिल्ली से रांची पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ के बाद सलाखों के पीछे जाएगा आरोपी

    रांची लाने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी, इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि 31 मार्च को आरोपी ने छात्रा को किडनैप कर लिया था। छात्रा के घर वालों ने डोरंडा थाने में आरोपी वाहिद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    लोकेशन ट्रैक कर रही थी पुलिस

    पुलिस आरोपी के मोबाइल से लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने छात्रा के घर वालों को फोन कर धमकी दी थी कि वह छात्रा की हत्या कर देगा।

    आए दिन छेड़खानी करता था आरोपी वाहिद

    आरोपी वाहिद छात्रा के साथ आए दिन छेड़खानी करता था। इस वजह से छात्रा काफी डरी सहमी रहती थी। डोरंडा थाना प्रभारी का कहना है कि दिल्ली में आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसे दबोच लिया गया। आरोपी के दोस्तों से पूछताछ करने के बाद इस बात की जानकारी मिली की आरोपी छात्रा को लेकर दिल्ली में रह रहा है।