Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand ISBT Project: 331 करोड़ में बनकर तैयार होगा रांची और जमशेदपुर में आईएसबीटी, जानिए खासियत

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 07:50 PM (IST)

    झारखंड सरकार रांची और जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव (आईएसबीटी) बनाने के लिए आगे बढ़ रही है जिस पर कुल 331 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रांची आईएसबीटी की लागत लगभग 181 करोड़ और जमशेदपुर की 150 करोड़ रुपये अनुमानित है। परियोजना में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और खुला क्षेत्र शामिल होगा।

    Hero Image
    331 करोड़ में बनकर तैयार होगा रांची व जमशेदपुर में आइएसबीटी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, रांची। रांची और जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण को लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है और इसी क्रम में मंगलवार को नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको की ओर से संचालित दोनों परियोजनाओं को लेकर कई जानकारियां साझा की गईं। प्रधान सचिव ने पीपीपी मोड, हैम मोड एवं इपीसी पर निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि दोनों परियोजनाएं कुल 331 करोड़ रुपये की लागत पर तैयार हो जाएंगी। रांची में अंतरराज्यीय बस पड़ाव (आईएसबीटी) के निर्माण की अनुमानित लागत 181 करोड़ रुपये है तो जमशेदपुर में 150 करोड़ रुपये। इसके साथ ही रांची में ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन को लेकर निविदा शीघ्र निकालने का निर्देश दिया गया है।

    प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची और जमशेदपुर के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए आईएसबीटी का निर्माण किया जाये। सचिव ने परामर्शी कंपनी आइडेक द्वारा तैयार किये गये डिजाइन का प्रजेंटेशन देखा। इस दौरान उन्होंने पीपीपी मोड, हाई ब्रिड एन्युटी माडल (हैम) तथा इपीसी मोड पर आईएसबीटी के निर्माण की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया।

    इन प्रणालियों में आईएसबीटी के निर्माण में जो उपयुक्त होगा उस पर विचार किया जायेगा। प्रधान सचिव ने बैठक में कहा कि दुबलिया, रांची और जमशेदपुर में बनने वाले आईएसबीटी की 60 प्रतिशत भूमि को खुला रखा जाये तथा 40 प्रतिशत भूमि पर ही निर्माण कार्य किया जाये।

    खुले क्षेत्र में आकर्षक वृक्षारोपण भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विश्रामागार एवं प्रतीक्षालय हरहाल में बनाया जाना चाहिए। साथ ही आईएसबीटी में यात्रियों के लिए सभी प्राथमिक सुविधाएं मुहैया करायी जायें।

    दोनों आईएसबीटी की खास बातें

    विशेषता आईएसबीटी रांची आईएसबीटी जमशेदपुर
    लागत ₹180.45 करोड़ ₹150 करोड़
    क्षेत्रफल 33.51 एकड़ 10.70 एकड़
    एलाइटिंग बस बे 14 23
    इंटरसिटी बस बे 21 -
    इंटर-स्टेट बस बे - 18
    कुल निष्क्रिय पार्किंग (बसें) 200 बसें 50 बसें
    कार पार्किंग 300 वाहन 300 वाहन
    बाइक पार्किंग 800 दोपहिया 350 दोपहिया
    खुदरा दुकानें 42 55

    दोनों जगहों पर टर्मिनल बिल्डिंग, कामर्शियल बिल्डिंग, वर्कशाप, शौचालय एंव लैंड स्केपिंग, फूडकोर्ट आदि।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: रांची और चक्रधरपुर-चाईबासा जाने में नहीं लगेगा अधिक समय, इस जिले में बनने जा रही सड़क

    ये भी पढ़ें- Abua Awas Yojana: अबुआ आवास योजना के लाभुकों को BDO का अल्टीमेटम, 1 सप्ताह में करना होगा ये काम