Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी नाजुक, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 10:48 PM (IST)

    रांची राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी नाजुक है लेकिन स्थिर बनी हुई है। उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। विधानसभा सत्र में उनके विभागों के सवालों के जवाब दीपक बिरूवा और सुदिव्य कुमार देंगे।

    Hero Image
    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अब भी नाजुक। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति अब भी नाजुक है।

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अनुसार, उनकी स्थिति अब भी गंभीर है। लेकिन स्थिति स्थिर है। चिकित्सक उनके तमाम वाइटल पैरामीटर्स पर निगरानी रखे हुए हैं जो नियंत्रण में भी है।

    शनिवार को सुबह में जमशेदपुर के घोड़बांधा स्थित आवास के बाथरूम में गिरने से ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाकर वहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका गहन इलाज चल रहा है। फिलहाल वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को स्वास्थ्य मंत्री के अलावा श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी आदि शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।

    स्थिर बनी हुई है स्थिति

    उन सभी ने रामदास सोरेन का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों ने ही उन्हें बताया है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों ने सकारात्मक संकेत भी दिए हैं।

    अपोलो में आधुनिक चिकित्सा सुविधा के तहत उनका इलाज चल रहा है। इधर, विधानसभा के मानसून सत्र के शेष दिनों की कार्यवाही के दौरान उनके विभागों के सवालों पर जवाब देने की जिम्मेदारी मंत्री दीपक बिरूवा तथा सुदिव्य कुमार को दी गई है।

    सुदिव्य कुमार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। वहीं, दीपक बिरूवा निबंधन विभाग के अलावा मुख्यमंत्री के उन विभागों के सवालों का भी जवाब देंगे जो रामदास सोरेन को सौंपे गए थे।

    यह भी पढ़ें- 

    Ramdas Soren: कैसी है शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत? अस्पताल पहुंच सीएम हेमंत सोरेन ने जाना हाल