Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramdas Soren: कैसी है शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत? अस्पताल पहुंच सीएम हेमंत सोरेन ने जाना हाल

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM (IST)

    रांची शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले गए जहां उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। मुख्यमंत्री सोरेन ने भी अपोलो अस्पताल पहुंच डॉक्टरों से रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

    Hero Image
    रामदास सोरेन को देखने दिल्ली गए स्वास्थ्य मंत्री सहित कई मंत्री। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के साथ पूर्व विधायक तथा झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी एयर एंबुलेंस से दिल्ली गए।

    उन्होंने ही शिक्षा मंत्री को वहां अपोलो में भर्ती कराया। बाद में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी उन्हें देखने दिल्ली गए।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शिक्षा मंत्री की तबीयत गंभीर अवश्य है, लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है। सभी वाइटल पैरामीटर्स ड\क्टरों की निगरानी में नियंत्रित हैं। वे स्वयं पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और वे स्वस्थ्य अवस्था में उन्हें वापस लेकर झारखंड लौटेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम ने भी लिया अपडेट

    मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

    उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा रहे हैं। संघर्ष कर उन्होंने हमेशा हर चुनौती को मात दी है। इस बार फिर वह विजयी होंगे। मरांग बुरु उन्हें शक्ति और साहस दें।

    स्वास्थ्य मंत्री ने की अपील

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और बिना आधिकारिक पुष्टि के कोई भी सूचना साझा न करें। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।

    इससे पहले दोपहर लगभग 12 बजे अचानक शिक्षा मंत्री के निधन होने का फेक न्यूज इंटरनेट मीडिया पर चलने लगा। कई बड़े नेता भी इसे लेकर गलत सूचना ट्विट कर दिए। बाद में उसे डिलीट कर दिया।

    गलत सूचना प्रसारित करने पर उनकी खूब किरकिरी हुई। यहां तक कि शिक्षक नेताओं ने भी शोक संदेश प्रसारित करना शुरू कर दिया। बाद में मंत्री के साथ गए कुणाल षाड़ंगी ने निधन की सूचना को गलत ठहराते हुए गलत सूचना प्रसारित नहीं करने का अनुरोध किया।

    उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनकी स्थिति गंभीर है लेकिन स्थिर है।

    यह भी पढ़ें-

    Ramdas Soren: रामदास सोरेन एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए, हालत बेहद गंभीर, शिक्षा मंत्री को सिर में लगी है चोट