Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: मानहानि मामले में राहुल गांधी के जमानतदार बने राजेश ठाकुर, बढ़ा कांग्रेस में कद

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 08:39 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा में मानहानि मामले में राजेश ठाकुर जमानतदार बने। उन्होंने अदालत को राहुल गांधी की 6 अगस्त को पेशी का आश्वासन दिया। ठाकुर की भूमिका कांग्रेस आलाकमान के साथ उनकी नजदीकी दर्शाती है। भाजपा नेता प्रताप ने 2018 में राहुल गांधी के अमित शाह पर कथित टिप्पणी के बाद मुकदमा दायर किया था।

    Hero Image
    राहुल गांधी के जमानतदार बने राजेश ठाकुर, बढ़ा कांग्रेस में कद

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध चाईबासा में जारी मानहानि मामले में झारखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर उनके जमानतदार बने हैं। इस मामले में ठाकुर ने अदालती कार्यवाहियों का कुशलतापूर्वक संचालन किया और कोर्ट को आश्वस्त किया कि राहुल गांधी छह अगस्त को चाईबासा की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में उपस्थित होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुर की यह भूमिका न केवल उनकी संगठनात्मक क्षमता को दर्शाती है, बल्कि कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी के साथ उनकी नजदीकियों को भी रेखांकित करती है। राजेश ठाकुर, जो वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों के केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं, ने इस मामले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है।

    2018 में चाईबासा में आयोजित एक रैली के दौरान राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता प्रताप ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में ठाकुर ने अदालत में राहुल गांधी की ओर से उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

    झारखंड हाई कोर्ट ने ठाकुर की अंडरटेकिंग पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें छह अगस्त को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। ठाकुर की इस भूमिका ने उनकी कांग्रेस में राजनीतिक हैसियत को और मजबूत किया है। कांग्रेस आलाकमान के भरोसे ने उनके कद को नई ऊंचाई दी है।

    दूसरी ओर, जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू इस मामले में दूसरे जमानतदार बने हैं। सिंकू, जो झारखंड में कांग्रेस के एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं, ने भी इस मामले में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

    मंगलवार को राहुल गांधी की चाईबासा कोर्ट में पेशी को लेकर कांग्रेस में खूब गहमागहमी रही। राहुल गांधी मंगलवार को रांची आए थे। उन्होंने नेमरा जाकर दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार समारोह में भाग लिया था।