Rain in Jharkhand : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत 10 जिलों में गिरे ओले, ऑरेंज अलर्ट जारी
Jharkhand Weather झारखंड में आज अचानक से मौसम बदल गया। राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई। रांची में सुबह 5 बजे से वर्षा हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इसे लेकर आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 22 फरवरी को भी मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति बन रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई। रांची में सुबह 5 बजे से वर्षा हुई। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया।
इन जिलों में जमकर हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इसे लेकर आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 20 फरवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। यही स्थिति इन जिलों में 21 फरवरी को भी बनी रहेगी, आंशिक बादल छाए रहेंगे।
22 फरवरी को भी मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार
मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में अधिक देखने को मिल सकता है। वहीं 22 फरवरी को दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह में भी कहीं कहीं ओलावृष्टि होने के साथ साथ मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।
इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में 20 फरवरी को कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। बताया कि यह स्थिति इन जिलों में 23 फरवरी तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इन जगहों पर हो सकती है ओलावृष्टि
20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो - 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा माैसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।