Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: शपथ ग्रहण के दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 11:28 PM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौसम सुहावना रहेगा। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। वर्षा से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बुधवार को भी दिन में कई बार आंशिक रूप से बादल छाए रहे और देर रात विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

    Hero Image
    Delhi News: सीएम के शपथ ग्रहण पर दिल्ली का मौसम रहेगा सुहाना। जागरण फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi CM Oath ceremony: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह (Rekha Gupta Delhi CM) के दौरान दिल्ली का मौसम भी सुहाना रहेगा। लगातार बढ़ती गर्माहट के बीच बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम की करवट नजर आने लगेगी। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह और दोपहर के समय हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो तीन दिन बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। वर्षा से तापमान में भी आंशिक कमी आने की संभावना है।

    इस बीच बुधवार को भी दिन में कई बार आंशिक रूप से बादल छाए। देर रात विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। नमी का अधिकतम स्तर 97 से 29 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    ऐतिहासिक रामलीला मैदान नए मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हुआ। इसमें लगभग 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे। ध्रुव कुमार

    मध्यम श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

    राजधानी में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, शाम चार बजे प्रदूषण का औसत स्तर 180 रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को यह 209 था। 24 घंटे के भीतर इसमें 29 अंकों की गिरावट आई है। मौसम में होने वाले बदलाव से अगले अभी कई दिन एक्यूआइ 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में ही रह सकता है।

    बुधवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

            शहर         सीपीसीबी      आईक्यू एयर

    • दिल्ली         180                183
    • गुरुग्राम       181                 167
    • गाजियाबाद  115                  164
    • फरीदाबाद    131                 166
    • ग्रेटर नोएडा   136                 172
    • नोएडा          106                  153

    यह भी पढ़ें: Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली को मिला हरियाणा के इस जिले से दूसरा सीएम, जानिए क्या है केजरीवाल से कनेक्शन