Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली को मिला हरियाणा के इस जिले से दूसरा सीएम, जानिए क्या है केजरीवाल से कनेक्शन

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 10:55 PM (IST)

    Rekha Gupta CM दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरियाणा के भिवानी जिले से हैं। उनके पति मनीष गुप्ता व्यवसायी हैं और मूल रूप से बौंद के रहने वाले हैं। रेखा गुप्ता की बेटी का नाम हर्षिता और बेटे का नाम निकुंज है। हर्षिता आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही हैं। रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान जींद के जुलाना के रहने वाले थे। केजरीवाल का भी भिवानी से कनेक्शन निकला है।

    Hero Image
    Rekha Gupta News: भिवानी के बौंद गांव की बहू हैं रेखा गुप्ता।

    धर्मेंद्र यादव, बाहरी दिल्ली। Rekha Gupta Bhiwani connection: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे की बेटी हैं और भिवानी जिले के बौंद कस्बे की बहू हैं। रेखा गुप्ता के पति मनीष का परिवार बौंद का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बौंद कस्बा नए बने जिले चरखी दादरी का हिस्सा है, जो पहले भिवानी जिले के अंतर्गत आता था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की ऐसी दूसरी मुख्यमंत्री हैं, जिनका संबंध भिवानी जिले से है।

    रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता व्यवसायी हैं और मूल रूप से बौंद के रहने वाले हैं। मनीष का परिवार लगभग 50 वर्ष से दिल्ली में रह रहा है। पहले वे लोग दिल्ली के खारी बावली क्षेत्र में रह रहे थे, अब करीब 30 वर्ष से शालीमार बाग के एपी ब्लॉक में रहते हैं।

    रेखा और मनीष की शादी 1998 में हुई थीं। दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई थी। बौंद कस्बे में उनका आना-जाना बहुत कम है। रेखा के पति मनीष गुप्ता के करीबी मनीष गाेयल ने बताया कि उनके दादा साधुराम बौंद से व्यवसाय के लिए लगभग 50 वर्ष पहले दिल्ली आए थे।

    तभी से ही पूरा परिवार दिल्ली में रह रहा है। बौंद में उनके परिवार के लोग हैं, पारिवारिक कार्यक्रमों में गांव में उनका आना-जाना है। देवसरधाम (भिवानी) पर पूजा-अर्चना के लिए सपरिवार जाते हैं। रेखा गुप्ता की बेटी का नाम हर्षिता और बेटे का नाम निकुंज है। हर्षिता आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही हैं।

    पीतमपुरा में रहते थे रेखा की माता व भाई-भाभी

    रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान जींद के जुलाना के रहने वाले थे। बैंक आफ इंडिया में मैनेजर थे। 1972-73 में दिल्ली ड्यूटी मिली तो परिवार समेत यहां शिफ्ट हो गए। रेखा गुप्ता की स्कूली पढ़ाई त्रिनगर (दिल्ली) में हुई।

    इसके बाद दौलतराम कॉलेज से बीकॉम की। बाद में एलएलबी की। उनके पिता पीतमपुरा में ही रहते थे। फिलहाल रेखा की माता और भाई-भाभी अब भी पीतमपुरा के केपी-ब्लाक में रहते हैं।

    शालीमार बाग ने दिया दिल्ली को दूसरी बार सीएम

    शालीमार बाग विधानसभा से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। यह दूसरा अवसर है, जब शालीमार बाग विधानसभा से विधायक को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है।

    1996 में शालीमार बाग से विधायक साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में मदललाल खुराना दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने थे, लेकिन कुछ समय बाद मदनलाल खुराना ने त्याग-पत्र दे दिया था, इसके बाद साहिब सिंह वर्मा मुख्यमंत्री चुने गए थे।