Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi Jharkhand Visit: 6 मई राहुल गांधी आएंगे झारखंड, बसिया में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 10:54 PM (IST)

    राहुल गांधी आने वाली छह मई को झारखंड दौरे पर आएंगे और बसिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पहले इसके लिए पांच मई की तारीख तय की गई थी लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन करते हुए छह मई की तिथि तय हुई है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लंबी-चौड़ी सूची तैयार हुई है और अब एक-एक करके सभी स्टार प्रचारक मैदान में दिखेंगे।

    Hero Image
    6 मई राहुल गांधी आएंगे झारखंड (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Rahul Gandhi Jharkhand Visit: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लंबी-चौड़ी सूची बनी हुई है और अब एक-एक करके सभी मैदान में दिखने लगेंगे। शुरुआत राहुल गांधी से होगी जो छह मई को बसिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले इसके लिए पांच मई की तिथि निर्धारित थी लेकिन इसमें परिवर्तन करते हुए छह मई की तिथि निर्धारित की गई है। स्टार प्रचारकों में से पहली सभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की होगी।

    राहुल गांधी की सभा में झारखंड के तमाम सीनियर कांग्रेस नेताओं का जुटान होगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाए गए नेताओं को भी मंच पर जगह मिलेगी।

    यहां करेंगे राहुल गांधी प्रचार

    इसके पूर्व आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य नेताओं को रांची में देखा गया था लेकिन यह कांग्रेस की अधिकृत सभा नहीं थी। अब कांग्रेस की सभा आयोजित होगी जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद होंगे।

    जानकारी के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लंबी-चौड़ी सूची में दर्ज नामों से ऊपरी सूची के लोगों का अभी तक अलग से कार्यक्रम नहीं हो सका है। राहुल गांधी की सभा के माध्यम से लोहरदगा एवं खूंटी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों का प्रचार होगा।

    राहुल गांधी देंगे समर्थन

    इसके अलावा यहां से दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं से राहुल गांधी अलग से अपील कर सकते हैं। इस सभा में रांची और हजारीबाग के उम्मीदवारों के भी पहुंचने की संभावना है। इन्हें मंच से राहुल गांधी का समर्थन मिलेगा।

    ये भी पढे़ं-

    Hemant Soren के मामले में नया मोड़! ED के हाथ लगी केस की अहम कड़ी, 8.86 एकड़ जमीन के...

    PM Modi झारखंड में करेंगे धुआंधार प्रचार, 2 दिन में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां; रांची में कर सकते हैं रोड शो