Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand : गवर्नर बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे रघुवर दास, ढोल-नगाड़ों से किया गया स्वागत; मिला गार्ड ऑफ ऑनर

    By Rajesh PathakEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 10:21 PM (IST)

    ओडिशा का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे जहां एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं न ...और पढ़ें

    Hero Image
    गवर्नर बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे रघुवर दास

    जागरण संवाददाता, रांची। ओडिशा का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रघुवर दास शनिवार को सेवा विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

    इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ओडिशा के राज्यपाल का अभिनंदन करने पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रघुवर दास भाजपा के बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष से लेकर कई बार विधायक, कई बार मुख्यमंत्री बने और मुख्यमंत्री भी रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक नवीन जायसवाल ने क्या कहा 

    उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने झारखंड की धरती से ओडिशा का राज्यपाल तय किया गया है। पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। पार्टी ने सम्मान देते हुए उन्हें ओडिशा का गवर्नर बनाया। यह गौरव की बात है।

    गवर्नर बनने के बाद पहली बार रघुवर दास का बिरसा मुंडा की धरती पर आगमन हुआ है। इस लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिला है और भविष्य में भी उनसे मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

    जमशेदपुर स्थित अपने आवास जाएंगे रघुवर दास

    विधायक नवीन ने कहा कि उनकी बातों से प्रेरणा लेकर अपने कामों पर लगे रहेंगे। समय-समय पर उनसे चर्चा होती रहेगी। फिलहाल, वे जमशेदपुर स्थित अपने आवास जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष केके गुप्ता समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: Special Train: रांची से मधुबनी व दरभंगा के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, बढ़ती भीड़ पर काबू को लेकर एक और कोशिश

    यह भी पढ़ें: QS Asia University Rankings: IIT खड़गपुर का जलवा, क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मिला भारत में 5वां स्थान

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: गढ़वा में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या; मामले की तफ्तीश जारी

    यह भी पढ़ें: जूट से फैला रहीं समृद्धि का प्रकाश, सात समंदर पार से आ रहे खिलौने के ऑर्डर; जानिए प्रीति की सफलता की कहानी