Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रघुवर दास की झारखंड की सियासत में वापसी मुश्किल! भाजपा ने दिया क्लियर कट मैसेज, सरयू राय की सीट पर भी फंसा पेच

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 10:08 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना क्षीण हो गई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें ...और पढ़ें

    Hero Image
    रघुवर दास को स्पष्ट संदेश, सरयू राय के पास दो विकल्प।

    प्रदीप सिंह, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना क्षीण हो गई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें इस संबंध में स्पष्ट संदेश दे दिया है।

    उल्लेखनीय है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और उन्होंने इससे दल के प्रमुख नेताओं को भी अवगत कराया था। इससे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में संशय की स्थिति थी। परस्पर दावेदारी को लेकर भीतर-बाहर घमासान भी चल रहा था। अब इसका पटाक्षेप होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रघुवर दास को यह संदेश दिया है कि उन्हें अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य या करीबी रिश्तेदार को टिकट देने की कोई योजना नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि उनके चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में पत्नी अथवा बहू को चुनाव में उतारने की बात समर्थकों के स्तर से की जा रही थी। रघुवर दास पिछले दिनों दिल्ली में थे। पार्टी के कई वरीय नेताओं से उन्होंने मुलाकात की है।

    यह भी बताया जाता है कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष यह शर्त रखी कि उन्हें टिकट नहीं दिए जाने की स्थिति में सरयू राय को भी जमशेदपुर पूर्वी से राजग का उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाए।

    उन्हें जमशेदपुर पश्चिम सीट दी जाए। उल्लेखनीय है कि सरयू राय जदयू में शामिल होने के बाद सीटिंग विधायक होने के नाते जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

    भाजपा की सलाह, जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ें सरयू राय

    बताया जाता है कि सरयू राय को भाजपा ने सलाह दी है कि वे जमशेदपुर पूर्वी की बजाय जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ें। हालांकि, यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।

    सरयू राय जदयू के हिस्से की सीटों पर बातचीत के सिलसिले में रविवार को दिल्ली में थे। वहां उनकी भाजपा के वरीय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात में यह सुझाव उनके समक्ष रखा गया।

    अब इसपर सरयू राय को निर्णय लेना है। हालांकि सरयू राय ने कहा है कि उनकी पूरी तैयारी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने की है।

    जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट के संदर्भ में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं है। वे पिछले पांच वर्ष से जमशेदपुर पश्चिम की गतिविधियों से भी दूर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: राजद का कार्यक्रम फिर प्रमोद प्रेमी का स्टेज शो, मंत्री के सामने ही आपस में भिड़े RJD कार्यकर्ता; जमकर काटा बवाल

    Jharkhand Politics: 'अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल जाना होगा न', मोहन यादव ने हेमंत सोरेन की जमानत पर ली चुटकी