विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'राजनीति छोड़ खून-खराबा...', NDA के साथ गठबंधन के सवाल पर ऐसा क्यों बोले हेमंत सोरेन

Published: Thu, 28 Dec 2023 06:50 PM (IST)

Jharkhand Politics झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन इन दिनों ईडी की जांच को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। ईडी एक के बाद एक पूछताछ के लिए समन जारी कर रही है। इस बीच कुछ लोग उनके भाजपा का दामन थामने का भी अनुमान लगा रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन पूर्वानुमानों को लेकर पूछे गए सवाल का जबाव दिया।

'राजनीति छोड़ खून-खराबा...', NDA के साथ गठबंधन के सवाल पर ऐसा क्यों बोले हेमंत सोरेन। (एएनआई)
'राजनीति छोड़ खून-खराबा...', NDA के साथ गठबंधन के सवाल पर ऐसा क्यों बोले हेमंत सोरेन। (एएनआई)

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन इन दिनों ईडी की जांच को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। ईडी एक के बाद एक पूछताछ के लिए समन जारी कर रही है और हेमंत सोरेन कोर्ट के वकील कोर्ट का चक्कर काटने में लगे हुए हैं।

इस बीच कुछ लोग उनके भाजपा का दामन थामने का भी अनुमान लगा रहे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन पूर्वानुमानों को लेकर पूछे गए सवाल का जबाव दिया।

राजनीति छोड़कर खूनखराबा...

एनडीए में जाने के कयासों पर पूछे गये सवाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि इस लोकतंत्र में विपक्ष के साथ जिस तरीके का व्यवहार किया जा रहा है, इससे ऐसा लगता है राजनीति छोड़कर खूनखराबे पर उतर जाना चाहिए। नेताओं को राजनीतिक चोला छोड़कर जंग-ए-मैदान में उतर जाना चाहिए।

कुछ लोग ऐसा माहौल तैयार करते हैं... 

देश के पुराने नेताओं के शासनकाल दुहाई देते हुए हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि हमलोगों ने नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक का शासन देखा है। लोग इस लोकतंत्र और संघीय ढांचे का लोग लोहा मानते थे कि कैसे इतनी विविधता के बावजूद लोग साथ रहते थे। हालांकि अब कुछ लोग हैं जो आए दिन ऐसा माहौल तैयार करते हैं कि लोग द्वेष भाव से ग्रसित हो जाते हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि एनडीए में जाने का कोई सवाल ही बनता है। मुझे लगता है कि लोकतंत्र में इस तरीके का प्रश्न होना ही नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के झारखंड आने के ठीक पहले होगी एकता महारैली, आदिवासियों के मुद्दों पर होगी बात; बंधु ने दी जानकारी

लोकसभा चुनाव से पहले वोटर बनने का आखिरी मौका, छूटे हुए योग्‍य मतदाताओं के लिए बढ़ाई गई पंजीकरण की तिथि, जानें कब है आखिरी ता‍रीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।