विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी के झारखंड आने के ठीक पहले होगी एकता महारैली, आदिवासियों के मुद्दों पर होगी बात; बंधु ने दी जानकारी

Published: Thu, 28 Dec 2023 11:07 AM (IST)

भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी अब भारत न्‍याय यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों से होकर गुजरेंगे और झारखंड में उनका आगमन फरवरी माह में होगा। हालांकि इससे पहले चार फरवरी को प्रस्तावित आदिवासी एकता महारैली होगी जिसमें झारखंड के आदिवासियों के मुद्दों की बात होगी।

राहुल गांधी के झारखंड आने के ठीक पहले बंधु करेंगे एकता महारैली।
राहुल गांधी के झारखंड आने के ठीक पहले बंधु करेंगे एकता महारैली।

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दावा किया है कि चार फरवरी 2024 को प्रस्तावित आदिवासी एकता महारैली में झारखंड के आदिवासियों के मुद्दों की बात होगी। बड़ी बात यह है कि इस रैली का आयोजन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के झारखंड आगमन से ठीक पहले हो रहा है।

भाजपा आदिवासियों को बांटने की कर रही कोशिश: तिर्की

ज्ञात हो कि राहुल गांधी दूसरे चरण में भारत न्याय यात्रा कर रहे हैं, जो 14 जनवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों से होकर जाएंगे और झारखंड में उनका आगमन फरवरी माह में ही होगा।

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बंधु ने रैली के बारे में बताया कि तीन-चार महीने बाद लोकसभा चुनाव है और उसके बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव भी है। इसको देखते हुए भाजपा एवं आरएसएस जैसे संगठनों ने विभिन्न माध्यमों से आदिवासियों को बांटने की कोशिश शुरू कर दी है। डीलिस्टिंग भी एक ऐसी ही कार्रवाई है।

आदिवासियों के मुद्दे पर भाजपा चुप: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है। इस पर कहीं न कहीं भाजपा समर्थित संगठनों ने मौन धारण किया हुआ है।

डीलिस्टिंग की मांग करनेवालों को यह भी बताना चाहिए कि राजधानी रांची के कई इलाकों में डेमोग्राफी क्यों बदल रही है। इस पर डीलिस्टिंग को लेकर आयोजित रैली में कोई चर्चा क्यों नहीं हुई। दावा किया कि डीलिस्टिंग की मांग करनेवालों वैसे लोग अधिक हैं, जिनकी विचारधारा जमीन लूटनेवालों से मिलती-जुलती है।

यह भी पढ़ें: 2024 के चुनाव में मिलेगा इंडी गठबंधन को भारत न्‍याय यात्रा का परिणाम, झामुमो प्रवक्‍ता बोले- आम आदमी संग जुड़े हैं राहुल गांधी

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: 28 दिसंबर से Assistant Teachers का हल्ला बोल, कई मांगों को लेकर करेंगे CM आवास का घेराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।