विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2024 के चुनाव में मिलेगा इंडी गठबंधन को भारत न्‍याय यात्रा का परिणाम, झामुमो प्रवक्‍ता बोले- आम आदमी संग जुड़े हैं राहुल गांधी

Published: Wed, 27 Dec 2023 03:17 PM (IST)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत न्‍याय यात्रा पर निकलने वाले हैं जो 20 मार्च को खत्‍म होगी। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्‍ता मनोज पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उनके ख्‍याल से यह यात्रा अभूतपूर्व साबित होगी और इसका बेहतर परिणाम इंडी गठबंधन को 2024 के चुनाव में देखने को मिलेगा।

भारत न्‍याय यात्रा पर निकलेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।
भारत न्‍याय यात्रा पर निकलेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

जासं, रांची। साल 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद अब भारत न्याय यात्रा पर निकलने वाले हैं।उनकी यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इससे पहले वह 7 सितंबर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे। इस दरमियान 45 दिनों में उन्‍होंने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर तक का सफर तय किया था। 3570 किलोमीटर के इस सफर में राहुल ने 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

राहुल गांधी आम आदमी संग रखते हैं जुड़ाव: झामुमो प्रवक्‍ता

अब शुरू हो रहे भारत न्‍याय यात्रा को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्‍ता मनोज पांडे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की पिछली यात्रा से लोगों को पता चला कि यह आदमी आम आदमी संग जुड़ाव रखता है, भाईचारे की बात करता है। झगड़ा या दंगे की बात नहीं करता है।

झामुमो प्रवक्‍ता ने आगे बताया कि बीते दिनों हुए विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को तीन राज्‍यों में जीत मिली है। भाजपा भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन असल में यह तीन-तीन का ड्रॉ है। 

मणिपुर से शुरू होकर महाराष्‍ट्र में खत्‍म होगी

उन्‍होंने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि पूबर से पश्चिम का जो यह न्‍याय यात्रा होगा वह अभूतपूर्व होगा। इसका लाभ इंडिया गठबंधन को मिलेगा और 2024 के चुनाव में इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।

गौरतलब है कि भारत न्‍याय यात्रा में 14 राज्य और 85 जिलों को कवर किया जाएगा। यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्‍म होगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: 'मौत की सजा दी गई, दी जाएगी' पूर्व वार्ड सदस्य की गला रेतकर हत्या, नक्सलियों ने छोड़ा धमकी भरा पत्र

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: UPSC की तैयारी कर रहे आदिवासी युवाओं के लिए खुशखबरी... इस भाषा के छात्र मुफ्त में कर सकेंगे तैयारी, CM का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।