Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सक्रिय मछुआरों को मिलेगा बीमा का लाभ

    गढ़वा जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सक्रिय मछुआरों को बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने 6757 मछुआरों की सूची को मंजूरी दी जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इस योजना में 18 से 70 वर्ष के मछुआरे दुर्घटना बीमा कवरेज के पात्र होंगे जिसमें मृत्यु या अपंगता पर 5 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।

    By Sandeep Keshri Edited By: Suprabha Saxena Updated: Fri, 09 May 2025 01:55 PM (IST)
    Hero Image
    मछुआरों को मिलेगा बीमा का लाभ (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। जिले के सक्रिय मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बीमा सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसको लेकर वीरवार को उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिला स्तरीय समिति की बैठक की।

    जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे द्वारा जिले के सक्रिय मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा कवरेज के लिए बीमित मछुआरों की संख्या से संबंधित सूची बैठक में प्रस्तुत किया गया।

    कुल 6757 लोगों की सूची अनुमोदन के लिए दी गई

    जिले के सक्रिय मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा कवरेज के लिए कुल 6757 लोगों की सूची अनुमोदन के लिए दी गई है। जिनमें महिला, पुरुष एवं विभिन्न वर्गों के मछुआरे शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि इस योजना में 18 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के राज्य के वैसे सभी सक्रिय मछुआरा लाभान्वित होंगे जो किसी भी निबंधित मत्स्यजीवी सहयोग समिति या मत्स्यजीवी स्वावलम्बी समिति के सदस्य हों अथवा जिला स्तर, प्रमंडल स्तर अथवा राज्य स्तर पर मत्स्य विभाग से संबद्ध मत्स्य कृषक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य श्रमिक, मछली पकड़ने वाले, केज मत्स्य मित्र, मत्स्य मित्र हों अथवा मत्स्य पालन से संबंधित संबद्ध गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल हैं।

    वैध आश्रित को पांच लाख रुपये का भुगतान

    इस योजना के तहत मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में बीमित व्यक्ति को अथवा उनके वैध आश्रित को पांच लाख रूपये का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा। जबकि आंशिक स्थायी अपंगता की स्थिति में दो लाख पचास हजार रूपये एवं पच्चीस हजार रूपये तक का अस्पताल खर्च भुगतान किया जाएगा।

    बीमा दावों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्डमें एक कोषांग का भी गठन किया गया है। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, धनराज कापसे, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Police: डीआईजी की अनुशंसा पर भारी पड़ी SDPO की रिपार्ट, झारखंड पुलिस एसाेसिएशन ने जताई आपत्ति