Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में कच्चे मकान वालों को मिल रहा पक्का मकान, पीएम आवास योजना का 2 लाख लोगों को मिला लाभ

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 10:49 AM (IST)

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड के 2 लाख से अधिक प्रतीक्षारत लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति मिली है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर इस योजना की प्रगति पर चर्चा की और झारखंड के लाभार्थियों के लिए आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया था। संजय सेठ ने प्रधानमंत्री के संकल्प को दोहराया कि हर गरीब को पक्का मकान मिले।

    Hero Image
    एक महीने में स्वीकृत हुए 2 लाख से अधिक पीएम आवास। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रांची। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हर कच्चे मकान में रहने वाले गरीब लोगों को पक्का घर मिले। इसके पीएम आवास योजना का लाभ देश के गरीब व कच्चे घरों में रहने वालों को दिया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। तब उन्हें झारखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की स्थिति से अवगत कराया था।

    इस मुलाकात के दौरान झारखंड के 2,22,069 प्रतीक्षारत लाभार्थियों के लिए आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया था। इस आग्रह पर झारखंड के 2 लाख से अधिक प्रतीक्षारत लाभार्थियों के लिए आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर उनका आभार जताया। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा प्रधानमंत्री का संकल्प हर कच्चे मकान को छत मिले। इसी संकल्प के साथ शिवराज सिंह चौहान आगे बढ़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शहर को जाम मुक्त करने के लिए प्लान तैयार, गूगल मैप से होगा ट्रैफिक कंट्रोल