Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: पहाड़ी मंदिर के लिए नगर निगम ने जारी किया निर्देश, इन चीजों की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 10:52 AM (IST)

    श्रावण मास के आगमन के साथ रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रांची नगर निगम ने मंदिर के आसपास प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुकानदारों से पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग करने का आग्रह किया गया है और श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।

    Hero Image
    पहाड़ी मंदिर के आसापास की दुकानों में प्रतिबंधित रहेगा प्लास्टिक कैरीबैग या प्लास्टिक सामग्री। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रांची। श्रावण माह की शुरुआत होने से मंदिरों में अधिक संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में कई चीजों के ले जाने की भी मनाही रहती है। वहीं, कई चीजों की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन के दौरान पहाड़ी मंदिर के आसपास की दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैग या प्लास्टिक सामग्री का खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस बात की जानकारी रांची नगर निगम की तरफ से दी गई है।

    इन चीजों की बिक्री पर रोक

    गुरुवार को रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में माइकिंग कर सभी दुकानदारों को प्लास्टिक कैरी बैग या प्लास्टिक से संबंधित सामग्री नहीं रखने का निर्देश दिया।

    नगर निगम ने श्रद्धालुओं से की अपील

    इन्फोर्समेंट टीम की ओर से दुकानदारों से दोना-पत्तल जैसे पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों, कपड़े की थैली इत्यादि का उपयोग करने की अपील की गई। रांची नगर निगम ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि यत्र-तत्र कूड़ा न फेकें।

    नगर निगम की तरफ से कहा है कि कूड़ा को डस्टबिन में डालें और अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अपना अहम योगदान दें। इससे आसपास फैलने वाली गंदगी को भी रोका और संक्रामक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव की गूंज, फूलों से सजे मंदिर... Sawan 2025 के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2025 : कांवरियों के लिए प्रयागराज-वाराणसी मार्ग वनवे, कल सुबह से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित