Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Varanasi Vande Bharat: अब 8 घंटे में रांची से वाराणसी, वंदे भारत का परिचालन शुरू; इन स्टेशनों पर रुकी ट्रेन

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 05:33 PM (IST)

    Ranchi Varanasi Vande Bharat रांची-वाराणसी के लिए रांची स्टेशन से सुबह 5.10 बजे वंदे भारत का नियमित परिचालन शुरू हो गया। पहले दिन 355 यात्री ट्रेन से रवाना हुए। इसमें चेयर कार में 312 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 43 यात्री शामिल हैं। हालांकि 173 सीटें खाली रह गई। दोपहर एक बजे वाराणसी ट्रेन समय पर पहुंच गई और समय पर रांची के लिए वाराणसी से संध्या 4.05 बजे खुल गई।

    Hero Image
    Ranchi Varanasi Vande Bharat: अब 8 घंटे में रांची से वाराणसी, वंदे भारत का परिचालन शुरू

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची स्टेशन से सुबह 5.10 बजे वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो गया। पहले दिन 355 यात्री ट्रेन से रवाना हुए। इसमें चेयर कार में 312 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 43 यात्री शामिल हैं। हालांकि, 173 सीटें खाली रह गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर एक बजे वाराणसी ट्रेन समय पर पहुंच गई और समय पर रांची के लिए वाराणसी से संध्या 4.05 बजे खुल गई। सप्ताह में ट्रेन छह दिन ही चलेगी। गुरुवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। वाराणसी तक यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2725 रुपये (भोजन के साथ) व 2325 रुपये (बिना भोजन के) और चेयरकार के लिए 1505 रुपये (भोजन के साथ ) व 1160 रुपये (बिना भोजन के) का किराया भुगतान करना है।

    इसमें यात्रियों को सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना परोसा जाएगा, जबकि वाराणसी से रांची वापसी के दौरान एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2675 रुपये (भोजन के साथ) व 2325 रुपये (बिना भोजन के) और चेयरकार के लिए 1450 रुपये (भोजन के साथ ) व 1160 रुपये (बिना भोजन के) का किराया भुगतान करना होगा।

    रांची-वाराणसी के बीच छह स्टेशनों पर रुकी वंदे भारत

    इसमें यात्रियों को शाम में चाय और रात्रि का खाना का दिया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन रांची स्टेशन और वाराणसी स्टेशन के बीच छह स्टेशनों पर रूकी। इसमें मुरी स्टेशन, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल है।

    अमूमन वाराणसी जाने में दूसरे ट्रेन से 13 घंटे लगता है, लेकिन वंदे भारत से आठ घंटे से भी कम समय में वाराणसी ट्रेन पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें- 

    Train News: Maurya Express समेत इन ट्रेनों का मिला स्टोपेज, बिहार-झारखंड के कई स्टेशनों पर रुकेंगे; देखें लिस्ट

    Vande Bharat Express: दक्षिण पूर्व रेलवे के 10 ट्रेनों का बदला समय, वंदे भारत अब इस वक्त पहुंचेगी टाटानगर