अजरबैजान से रांची लाया गया कुख्यात अपराधी मयंक सिंह, पूछताछ में कई मामलों से उठेगा पर्दा
कुख्यात अमन साव गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से रांची लाया गया। झारखंड एटीएस की टीम उसे अजरबैजान से लेकर आई। मयंक सिंह को हवाई जहाज से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया जहां से उसे एटीएस मुख्यालय ले जाया गया। वह 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान में हिरासत में था।

राज्य ब्यूरो, रांची। कुख्यात अमन साव गिरोह का अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह शनिवार को रांची ले आया गया है। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में अजरबैजान गई टीम ने मयंक सिंह को अपने कब्जे में लिया था।
शुक्रवार को उसे लेकर सभी रांची के लिए रवाना हुए थे। शनिवार की सुबह उसे हवाई जहाज से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। यहां से एटीएस मुख्यालय लाया गया।
29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान में हिरासत में था सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह
कथित अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह मूल रूप से राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के मंडी थाना क्षेत्र के घड़साना का रहने वाला है। झारखंड एटीएस ने डेटा विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया था कि राजस्थान का सुनील सिंह मीणा ही मयंक सिंह है।
एटीएस ने गत वर्ष 27 अप्रैल 2024 को उसके राजस्थान स्थित आवास पर राजस्थान पुलिस के साथ पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया था।
उसे रेड कार्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था। वह रामगढ़ के पतरातू (भदानीनगर) थाना क्षेत्र में 2022 के एक केस का आरोपित है, जिसकी जांच एटीएस कर रही है।
यह भी पढ़ें-
अजरबैजान से रांची लाया जाएगा कुख्यात अपराधी मयंक सिंह, एटीएस की टीम पहुंची बाकु
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।