Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजरबैजान से रांची लाया जाएगा कुख्यात अपराधी मयंक सिंह, एटीएस की टीम पहुंची बाकु

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 11:17 AM (IST)

    कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को एटीएस अजरबैजान से भारत लाएगी। रेड कार्नर नोटिस के आधार पर मयंक 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान में हिरासत में है। अजरबैजान प्रशासन बाकु में उसे एटीएस को सौंपेगा जिसके बाद उसे दिल्ली लाया जाएगा। एटीएस की टीम बाकु पहुंच चुकी है।

    Hero Image
    अजरबैजान से रांची लाया जाएगा कुख्यात अपराधी मयंक सिंह। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। कुख्यात अमन साहू गिरोह के कथित अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी।

    मयंक सिंह रेड कार्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान गणराज्य में हिरासत में है।

    उसे अजरबैजान प्रशासन बाकु में शुक्रवार को झारखंड एटीएस को सौंपेगा, जिसके बाद उसे लेकर टीम दिल्ली रवाना होगी। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम बाकु पहुंच चुकी है।

    मयंक सिंह रामगढ़ के पतरातू (भदानीनगर) थाना क्षेत्र में 2022 के एक केस का आरोपित है। इस केस की जांच झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता कर रही है। इसी केस में एटीएस ने कानूनी प्रक्रिया के आधार पर रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय अधिकारी को सुपुर्द किया जाएगा

    एटीएस के कानूनी प्रक्रिया के बाद 27 जनवरी 2025 को अजरबैजान के बाकु स्थित अपराध न्यायालय ने मयंक सिंह को भारत प्रत्यर्पण के लिए अनुमति दी थी।

    अजरबैजान गणराज्य ने चार अगस्त को पत्राचार कर सूचित किया कि 22 अगस्त को उक्त आरोपित को भारतीय अधिकारी को सुपुर्द किया जाएगा।

    इसके बाद ही उसे प्रत्यर्पण कर लाने वाले नामित अधिकारियों को भारत सरकार ने पॉलिटिकल क्लियरेंस दिया था। इसके बाद ही झारखंड एटीएस की टीम अजरबैजान पहुंची है, जो उसे लेकर 23 अगस्त को भारत पहुंचेगी।