विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेमरा आइए तो आटोरिक्शा का मजा लेते जाइए, रूपी सोरेन के श्राद्ध में जुट रहे दिग्गज; आज आएंगे बाबा रामदेव

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:19 AM (IST)

नेमरा गांव में स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में बाबा रामदेव सहित कई दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर ...और पढ़ें

गांव के बाहर वाहनों का पड़ाव, वहां से मिलेगा आटोरिक्शा।

गांव के बाहर वाहनों का पड़ाव, वहां से मिलेगा आटोरिक्शा।

HighLights

  1. स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

  2. सांसद विद्युत वरण महतो ने अंगरक्षकों संग ऑटो रिक्शा का सफर किया।

  3. नेमरा गांव में यातायात, स्वच्छता और पेयजल की उत्तम व्यवस्था।

अश्विनी रघुवंशी, नेमरा (रामगढ़)।  दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का गांव नेमरा। ओरमांझी-बोकारो मुख्य मार्ग पर सिकदरी घाटी के नीचे कुछ किमी दूर बसा रमणीक गांव। प्राकृतिक सुंदरता ऐसी कि जो जाएगा वही रम जाएगा।

साल भर पहले दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म में झारखंड के कोने कोने से रोजाना हजारों लोग आते रहे। अंदाज से भी अधिक। घंटों सड़क जाम होता रहा। स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में सारी व्यवस्था ऐसी बनाई गई है कि किसी को तनिक भी भी असुविधा नहीं हो। गांव के प्रवेश द्वार पर विशाल वाहन पड़ाव बनाया गया है। संस्कार भोज में बाबा रामदेव भी पहुंच रहे है।

वहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास तक जाने के लिए आटो रिक्शा की व्यवस्था है। नेमरा आइए तो आटो रिक्शा का मजा लेते जाइए। जमशेदपुर से भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो अपनी गाड़ी से सीएम के आवास पर आए।

वापसी के वक्त उन्होंने अंगरक्षकों के साथ आटोरिक्शा का सफर किया। नेमरा में संस्कार भोज में बाबा रामदेव भी पहुंच रहे हैं। राजधानी रांची या बोकारो की ओर से जो लोग भी आएंगे, उनके लिए मुख्य मार्ग पर ही नेमरा जाने के लिए चिह्न लगाए गए हैं ताकि किसी को भटकना न पड़े।

पांच किमी तक मुख्य सड़क पर डिवाइडर लगाए गए हैं ताकि जाम नहीं हो।हर 100 मीटर की दूरी पर सिपाही की तैनाती है। नेमरा गांव में रामगढ़ नगर पर्षद से सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। पूरा गांव चकाचक।

हजारों लोगों का लगातार आगमन हो रहा है। मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए फोगिंग कराई गई। जो आ रहे हैं, उनके लिए शीतल पेयजल के साथ चाय का इंतजाम रहा। संस्कार भोज के लिए इतना बड़ा मंडप बनाया गया है कि एक साथ एक हजार से अधिक लोग आसानी से भोजन कर सके।

सरकारी सेवकों के लिए भी अलग से भोज स्थल बनाया गया है ताकि ड्यूटी में असुविधा नहीं हो। आइजी असीम विक्रांत मिंज, रामगढ़ डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश लुणायत बेहद सक्रिय दिखे। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सुमंत तिवारी ने भी रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

यह भी पढ़ें- 'सुख के दिन आए तो चले गए मां-बाबा', मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर मुंडन के बाद हेमंत की छलछलाई आंखें

सामाजिक विधि विधान में माता के साथ भाग लिए सोमेश

पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन घाटशिला से विधायक हैं। वे अपनी माता और बहन के साथ शनिवार की सुबह ही नेमरा आ गए। वे भी संथाल हैं। सामाजिक विधि विधान में भाग लिए।

कोल्हान प्रमंडल से झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पवन कुमार, सुनील महतो मिता, अरविंद कुमार, कालीपदो गोराई, कृष्णा लोहार, उमानाथ झा, संजय लकड़ा, फैयाज अहमद समेत कई नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी, विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद समेत राजनेताओं का आगमन होता रहा। दश कर्म के दौरान मुख्यमंत्री मिलते भी रहे। उद्यमी राजकुमार अग्रवाल ने भी सीएम से मिल कर संवेदना जताई। मानव केड़िया के साथ सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि भी संवेदना व्यक्त करने नेमरा आए।

nemra photo gallery

(पूर्वी सिंहभूम के झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन भी दश कर्म पर न्यौता लेकर गए थे।)

यह भी पढ़ें- रूपी सोरेन के श्राद्ध-कर्म में 14 आईपीएस, 42 डीएसपी, 2300 अतिरिक्त जवान रामगढ़ से नेमरा तक तैनात; देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- 17 को रूपी सोरेन का दशकर्म, 18 को संस्कार भोज; हेमंत सोरेन ने लिखा- मां के लिए भावुक पोस्ट