विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूपी सोरेन के श्राद्ध-कर्म में 14 आईपीएस, 42 डीएसपी, 2300 अतिरिक्त जवान रामगढ़ से नेमरा तक तैनात

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:57 PM (GMT+05:30)

झारखंड में मुख्यमंत्री की मां के संस्कार भोज और नवरात्र के मद्देनजर 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में भारी भीड़ को देखते हुए की गई तैनाती। (विजअुल: एआई जेनरेटेड)

मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में भारी भीड़ को देखते हुए की गई तैनाती। (विजअुल: एआई जेनरेटेड)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की मां के संस्कार भोज हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था।

  2. नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

  3. रामगढ़ और पूरे झारखंड में 10 हजार से अधिक जवान तैनात।

दिलीप कुमार, रांची। झारखंड में दो प्रमुख कार्यक्रमों के मद्देनजर 10 हजार से अधिक जवानों, अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा व राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तैनाती की गई है।

एक कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में वीआईपी से लेकर आम लोगों को जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर विधि व्यवस्था संभालने का है, तो दूसरा कार्यक्रम राज्य में नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा है।

इन दोनों ही कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन के जवानों, अधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है। पूरे राज्य में चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। तैयारी पुख्ता है।

रामगढ़ जिले में मुख्यमंत्री की मां के संस्कार भोज के दौरान विधि व्यवस्था को संभालने के लिए 14 अतिरिक्त आइपीएस अधिकारी, 42 डीएसपी, 2300 अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया है, जिन्हें 18 अक्टूबर को होने वाले संस्कार भोज के अगले दिन 19 अक्टूबर की सुबह तक वहां विधि व्यवस्था संभालनी है।

इनके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी भारी संख्या में दंडाधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। वहां झारखंड जगुआर की पांच असाल्ट ग्रुप, एटीएस की दो हिट टीम, रैंप की दो कंपनियां भी तैनात की गईं हैं।

विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रामगढ़ जिले को 13 सुपर जोन में बांटा गया है, जिसके प्रत्येक जोन का प्रभारी एक आईपीएस अधिकारी बनाया गया है। इन 13 सुपर जोन में 42 जोन बनाए गए हैं, जिसके प्रभारी सभी 42 डीएसपी हैं। 

मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज के मद्देनजर रामगढ़ जिले में जो की गई है अतिरिक्त तैनाती-

14 आईपीएस अधिकारी

डीआईजी झारखंड जगुआर इंद्रजीत महथा, एसपी एसआईबी सौरभ, एसपी एसीबी सुमित कुमार अग्रवाल, एसपी विशेष शाखा हरविंदर सिंह, एसपी यातायात रांची राकेश कमार सिंह, एसपी ग्रामीण रांची गौरव गोस्वामी, एसपी सीआईडी रोशन गुडिया, कमांडेंट जैप-6 राजेश कुमार, कमांडेंट जैप-4 ऋषभ कुमार झा, एसपी एसीबी श्रीराम समद, एसडीपीओ चैनपुर कुमारी श्रुति, एएडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहेब, एसपी ग्रामीण धनबाद एस. मुहम्मद याकुब व एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा।

42 डीएसपी तैनात

क्र.सं. अधिकारी/कर्मी का नाम पद / यूनिट (तैनाती)
1 सुरजीत कुमार एएसपी अभियान, गिरिडीह
2 जयश्री कुजूर रेल, जमशेदपुर
3 तरुण कुमार जैप-1
4 मनोज कुमार-03 जैप-1
5 धीरेंद्र नारायण बंका जैप-2
6 जयप्रकाश नाग जैप-2
7 कपिंदर उरांव जैप-5
8 नौशाद आलम जैप-5
9 सहदेव प्रसाद जैप-7
10 रजत माणिक बाख्ला जैप-7
11 प्रवीण कुमार सिंह जैप-7
12 अमिता लकड़ा जैप-7
13 तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा जैप-7
14 प्रदीप उरांव जैप-7
15 सुमित प्रसाद जैप-7
16 दयानंद आजाद जैप-8
17 हेलेन सोय जैप-10
18 पूनम मिंज जैप-10
19 अनुज उरांव जैप-10
20 बचनदेव कुजूर आईआरबी-01
21 अजय कुमार केशरी आईआरबी-03
22 अरविंद कुमार बिन्हा आईआरबी-3
23 विजय कुमार कुशवाहा आईआरबी-4
24 जयदीप लकड़ा आईआरबी-5
25 चंदन कुमार वत्स आईआरबी-8
26 प्रदीप कुमार-03 मुख्यालय, लातेहार
27 पवन कुमार-02 आईआरबी-08
28 आशुतोष कुमार सत्यम आईआरबी-10
29 संदीप सुमन आईआरबी-10
30 प्रदीप पाल कच्छप एटीएस (ATS)
31 अंकिता राय एटीएस (ATS)
32 मनोज कुमार राय एटीएस (ATS)
33 सुदर्शन कुमार आस्तिक एसीबी (ACB)
34 सुमित सौरभ लकड़ा एसीबी (ACB)
35 नीरज जमशेदपुर
36 तौकिर आलम विशेष शाखा (Special Branch)
37 भोला प्रसाद सिंह एसटीएफ (STF)
38 महेश प्रजापति एसटीएफ (STF)
39 चंद्रशेखर आजाद एसटीएफ (STF)
40 अशोक रविदास एसटीएफ (STF)
41 अरविंद कुमार सिंह एसटीएफ (STF)
42 आनंद ज्योति मिंज एसटीएफ (STF)

झारखंड जगुआर का असाल्ट ग्रुप, एटीएस हीट टीम और रैप

नेमरा में 135 जवानों की पांच असाल्ट ग्रुप, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की दो हिट टीम व रैपिड एक्शन पुलिस (रैप) की दो कंपनियां भी तैनात की गईं हैं।

सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक

पुलिस इंस्पेक्टर (60), एएसआइ से लेकर दारोगा तक (300), यातायात के एएसआइ से लेकर दारोगा तक (40), पुरुष लाठी बल (1265), महिला लाठी बल (100), यातायात कर्मी (100)।

दुर्गा पूजा के दौरान जिलों में तैनात लाठी बल, सशस्त्र दस्ता सहित अतिरिक्त बल

दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में तैनात सुरक्षा बलों (जैप, आईआरबी, एसआईआरबी और झारखंड जगुआर) की संख्या और उनके पास उपलब्ध विशेष दस्तों (बम निरोधक व अश्रु गैस दस्ता) की जानकारी। 

जिला जवानों की संख्या विशेष दस्ते (बम निरोधक / अश्रु गैस दस्ता)
रांची 749 बम निरोधक दस्ता, अश्रु गैस दस्ता
जमशेदपुर 361 बम निरोधक दस्ता, अश्रु गैस दस्ता
हजारीबाग 330 बम निरोधक दस्ता, अश्रु गैस दस्ता
गिरिडीह 340 बम निरोधक दस्ता, अश्रु गैस दस्ता
धनबाद 220 अश्रु गैस दस्ता
बोकारो 150 -
लोहरदगा 190 -
पलामू 150 -
चतरा 100 -
कोडरमा 103 -
खूंटी 108 -
चाईबासा 110 -
देवघर 160 -
दुमका 121 -
साहिबगंज 170 -
जामताड़ा 127 -
रामगढ़ 158 -
गढ़वा 100 -
लातेहार 100 -
गुमला 90 -
सिमडेगा 106 -
सरायकेला 135 -
पाकुड़ 104 -
गोड्डा 100 -

नोट- ये सभी जवान झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी), विशिष्ट इंडियन रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) व झारखंड जगुआर के हैं।

यह भी पढ़ें- 17 को रूपी सोरेन का दशकर्म, 18 को संस्कार भोज; हेमंत सोरेन ने लिखा- मां के लिए भावुक पोस्ट

यह भी पढ़ें- सीएम हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कर्म पर पांच दिनों के लिए 42 डीएसपी रामगढ़ में होंगे तैनात, लिस्ट जारी

यह भी पढ़ें- झारखंड में 300 पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति पर संकट, कार्मिक सचिव की बेरुखी पर भड़के मंत्री राधाकृष्ण किशोर