Ranchi News: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा रंगेहाथ गिरफ्तार, केस मैनेज करने के लिए मांगे थे 1 लाख
रांची के नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह दहेज प्रताड़ना के एक केस को मैनेज करने के नाम पर यह रकम ले रहा था। शिकायतकर्ता आशीष कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी। इस मामले में एसीबी ने तीन अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूरे मामले का सत्यापन किया था।
राज्य ब्यूरो, रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को शुक्रवार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह दहेज प्रताड़ना के एक केस को मैनेज करने के नाम पर यह राशि ले रहा था।
शिकायतकर्ता आशीष कुमार यादव हैं। उन्होंने एसीबी में इससे संबंधित शिकायत की थी। इस मामले में एसीबी ने तीन अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूरे मामले का सत्यापन किया था। सत्यापन में मामला सत्य पाए जाने के बाद एसीबी ने शुक्रवार को जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता आशीष कुमार यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित शिवपुर के निवासी हैं। ने नामकुम क्षेत्र में रहते हैं।
एसीबी से की थी शिकायत
उन्होंने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि 18 नवंबर 2023 को बलिया के आमघाट निवासी नंदजी यादव ने उनके और उनके माता-पिता के विरुद्ध नामकुम थाने में उनके विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
नंदजी यादव की पुत्री का उनसे छेका हुआ था, लेकिन निजी कारणों से छेका टूट गया था और पंचों के माध्यम से सभी सामान का अदान-प्रदान भी हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।
1 लाख रुपये की थी मांग
उक्त केस के अनुसंधानकर्ता नामकुम थाने के दारोगा चंद्रदीप प्रसाद थे। इस केस में आरोपित पक्ष आशीष कुमार यादव और उनके परिवार के लोगों ने सिविल कोर्ट से जमानत भी ले लिया था। इसके बाद दारोगा चंद्रदीप प्रसाद केस मैनेज करने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
एसीबी ने आशीष कुमार यादव की शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपों को सही पाया। इसके बाद पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा चंद्रदीप प्रसाद को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें-
Dhanbad News: धनबाद में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते चार कर्मचारी गिरफ्तार
Ranchi News: मोबाइल के चक्कर में फंस गए दारोगा, रांची में 5 हजार रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।