Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Happy Nag Panchami 2020: नाग पंचमी पर पूजे जा रहे नाग-नागिन, रांची के पहाड़ी मंदिर में पाहन ने कराई पूजा

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 25 Jul 2020 01:05 PM (IST)

    Naga Panchami 2020. नाग पंचमी पर नाग-नागिन से सर्वमंगल की कामना की जा रही है। राजधानी रांची के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु भक्ति भाव से पूजा कर ...और पढ़ें

    Happy Nag Panchami 2020: नाग पंचमी पर पूजे जा रहे नाग-नागिन, रांची के पहाड़ी मंदिर में पाहन ने कराई पूजा

    रांची, जासं। Happy Naga Panchami 2020 आज नाग पंचमी है। नाग-नागिन की आराधना का दिन। इस मौके पर रांची के देवस्‍थलों पर भक्‍त नाग-नागिन की पूजा कर रहे हैं। राजधानी के विभिन्न शिव मंदिरों में नाग-नागिन का विशेष पूजन किया जा रहा है। नाग देव को दूध, धान का लावा चढ़ाने का विधान है। पहाड़ी मंदिर में सरना विधि-विधान से पूजा हुई। प्रातः काल छोटु पाहन ने नाग देव का पूजन किया। इसके बाद पहाड़ी बाबा का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ के साथ नाग देव की विधि विधान पूर्वक आराधना से काल सर्प योग से मुक्ति मिलती है। नाग देव के आशीष से विषैले जीव-जंतु के काटने का भय समाप्त होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाग मंदिर में नाग-नागिन का अब भी वास

    पहाड़ी मंदिर को पहले फांसी टूंगरी भी कहा जाता था। अंग्रेजी शासन काल में पहाड़ी की चोटी पर स्वतंत्रता सेनानी को फांसी पर चढ़ाया जाता था। बाद में यहां भव्य मंदिर बनाया गया। कहा जाता है कि पहाड़ी मंदिर से काफी पहले से यहां नाग मंदिर है। पहाड़ी बाबा मंदिर के ठीक सामने की गुफा में नाग-नागिन की पूजा होती है। खास बात यह है कि नाग-नागिन की पूजा सरना विधि से होती है। पाहन और मंदिर के पुजारी मिलकर पूजा करते हैं। छोटु पाहन के अनुसार अब भी गुफा में नाग-नागिन का वास है। कई मौके पर लोगों को नाग देव का दर्शन होता है।