Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्‍लादेशी घुसपैठिए के कारण बिहार, बंगाल और झारखंड में बढ़ रही मुस्लिमों की आबादी, कहा- इन राज्‍यों में NRC लागू होना जरूरी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 12:12 PM (IST)

    लोकसभा में शून्यकाल के दौरान झारखंड के गोड्डा से सांसद और भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी झारखंड बिहार और बंगाल की जनसांख ...और पढ़ें

    Hero Image
    झारखंड के गोड्डा से सांसद और भाजपा नेता निशिकांत दुबे।

    नई दिल्‍ली, प्रेट्र। झारखंड के गोड्डा से सांसद और भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने बुधवार को अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी अप्रवासियों को लेकर बड़ा दावा किया है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सांसद दुबे ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी झारखंड, बिहार और बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन राज्यों में एनआरसी लागू करने की मांग भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्‍लादेशी घुसपैठिए आदिवासियों से रचा रहे शादी: निशिकांत दुबे

    उन्होंने कहा कि मैं बतौर सांसद 15 साल में 100वीं बार यह मुद्दा उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आते हैं और आदिवासियों से शादी करते हैं। खासकर गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर और जामताड़ा जैसे जिलों में इस कारण मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। यह हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं है। यह आदिवासियों की बात है। उन्होंने दावा किया कि पड़ोसी राज्य बिहार और बंगाल में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    झारखंड में आदिवासियों की संख्‍या हो रही कम: सांसद

    इस दौरान निशिकांत दुबे ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बारे में भी बात की। झारखंड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा राज्य झारखंड आदिवासी बहुल राज्य के रूप में बिहार से अलग हुआ था। 1951 में झारखंड में आदिवासियों की आबादी 36 प्रतिशत थी, लेकिन आज यह आंकड़े बदल चुके हैं।

    उन्‍होंने कहा, आज राज्य में केवल 24 प्रतिशत आदिवासी है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में आदिवासियों की आबादी कम हो गयी है। दुबे ने कहा कि आदिवासियों की आबादी कम होने का नतीजा यह है कि पूरे देश में परिसीमन हो रहा है, लेकिन झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां 2008 में परिसीमन नहीं किया जा सका। क्योकि वहां परिसीमन हुआ तो इससे लोकसभा में एक आदिवासी सीट और विधानसभा में तीन आदिवासी सीटें कम हो जाएंगी।

    बंगाल की भी बदल रही जनसांख्यिकी: निशिकांत दुबे

    निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि जब ममता बनर्जी सांसद थीं तो उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशियों के कारण बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है। लेकिन जब से वह मुख्यमंत्री बनी हैं, तब से हालात और गंभीर हो गए हैं। आज मालदा, मुर्शिदाबाद और कालियाचक बांग्लादेशी घुसपैठियों से भरे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: झारखंड में हेमंत सरकार के कारण ही अधर में लटकी हैं परियोजनाएं, रेलवे का काम पूरा है- रेल मंत्री ने सांसद के सवाल का दिया जवाब

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: दुष्कर्म के आरोपी युवक ने शादी से किया इनकार, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार