Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lunar Eclipse 2022: किस शहर में 8 नवंबर को कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण, ऐसे तय कीजिए सूतक काल

    By M. EkhlaqueEdited By: M Ekhlaque
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 12:41 PM (IST)

    Lunar Eclipse 8 November 2022 भारत समेत दुनिया के कई देशों में 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण का हसीन नजारा देखने को मिलेगा। शाम में एक घंटे इस अद्भुत मं ...और पढ़ें

    Chandra Grahan, 8 November 2022: भारत के सभी शहरों में 8 नवंबर 2022 को दिखेगा चंद्र ग्रहण।

    रांची, डिजिटल डेस्क। मंगलवार 8 नवंबर 2022 (Lunar Eclipse, Tuesday, 8 November 2022) को पूर्ण चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में लोग देख सकेंगे। मसलन इसे भारत, एशिया, आस्ट्रेलिया, पैसेफिक क्षेत्र, उत्तरी और मध्य अमेरिका में लोग देख सकते हैं। भारत के लोगों के लिए अच्छी बात यह कि यह संपूर्ण भारत में नजर आएगा। हर राज्य के लोग इसे निहार सकते हैं। इस खगोलीय घटनाक्रम का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। बसे हमें ध्यान यह रखना है कि सुरक्षित लेंस के जरिए ही इसे देखा जाए। आंखों पर किसी खतरनाक किरणों का बुरा प्रभाव नहीं पड़े। इस घटनाक्रम को हिन्दू समुदाय के बीच खग्रास चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। यह हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस बार संपन्न हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2022: अपने शहर में चंद्र ग्रहण देखने का सही समय

    • रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • ईटानगर : शाम 4:28 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • विशाखापट्टनम : शाम 5:24 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • गंगटोक : शाम 4:48 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • जम्मू : शाम 5:35 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • नागपुर : शाम 5:36 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • भोपाल : शाम 5:40 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • जयपुर : शाम 5:41 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • बेंगलुरु : शाम 5.53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • नासिक : शाम 5:55 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • चेन्नई : शाम 5:42 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • हैदराबाद : शाम 5:44 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • उज्जैन : शाम 5:47 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • जोधपुर : शाम 5:53 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • पुणे : शाम 6:01 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • तिरुवनन्तपुरम : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
    • पणजी : शाम 6:06 बजे से शाम 6:18 बजे तक

    Chandra Grahan 2022: इस तरह आप स्वयं जान सकते हैं सूतक काल

    हिन्दू समुदाय में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। इस काल में कई परंपराएं भी प्रचलित हैं। दान-पुण्य, नदियों में स्नान और विशेष पूजा व सावधानी आदि का प्रविधान है। मालूम हो कि चंद्र ग्रहण काल शुरू होने से तीन प्रहर अर्थात करीब 9 घंटा पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। एक प्रहर तीन घंटे का होता है और सूतक को ग्रहण वेध भी कहा जाता है। आपके शहर में ग्रहण कितने बजे से लग रहा है पहले यह जान लीजिए फिर उसके अनुसार आप सूतक काल तय कर लीजिए। उदाहरण के लिए रांची में चंद्र ग्रहण शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक है। ऐसे में यहां सूतक काल सुबह 8.53 बजे से लेकर सुबह 9.42 बजे तक का होगा। इस तरह आप अपने शहर का सूतक काल स्वयं निर्धारित कर सावधानी बरत सकते हैं।