विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन मोदी-भाजपा के आगे नहीं झुकूंगा: लालू

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 07 Jul 2017 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2017 04:41 PM (IST)

बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम भाजपा को हटा के दम लेंगे।

मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन मोदी-भाजपा के आगे नहीं झुकूंगा: लालू
मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन मोदी-भाजपा के आगे नहीं झुकूंगा: लालू

रांची, जेएनएन। बिहार के पूर्व सीएम व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि कोई पता नहीं कि किस केस में छापेमारी की गई। हम भाजपा के खिलाफ 27 अगस्त को रैली करेंगे। हम अपने मालिक यानी जनता को बताएंगे कि मुझे, मेरे बच्चों को टारगेट किया जा रहा है। हम भाजपा की बंदरघुड़की से नहीं डरते।

रांची में लालू ने प्रेस वार्ता में आज कहा कि मैंने पत्नी और बच्चों को कहा कि सीबीआई के अफसरों को सहयोग करो। सीबीआई के अफसरों का कोई दोष नहीं है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की साजिश है।

पहली बार ऐसा हुआ कि तुरंत केस हुआ और छापेमारी का आर्डर निकल गया। हम हिलने वाले नहीं। ये देश को टुकड़ा-टुकड़ा करना चाहते हैं। हम सीबीआई को पूरा सहयोग करेंगे। लालू यादव मिट्टी में मिल जाएगा, लेकिन भाजपा को हटाकर दम लेगा।

मीडिया से मुखातिब हुए लालू ने सफाई देते हुए कहा कि एनडीए की सरकार में 2003 में रांची, दिल्ली, पुरी और हावड़ा का यात्री निवास आइआरसीटीसी के हवाले किया गया। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। 15 साल के लीज़ पर होटल दिया गया। इसके बाद सभी होटल आइआरसीटीसी के हवाले हो जाएंगे। यह सब ओपेन टेंडर के माध्यम से हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरकार बेवजह पत्नी और बच्चों को परेशान कर रही है।⁠⁠⁠⁠ हम पटना जाकर सीबीआई से पूछेंगे क्या कागज मिला। हमारी अनुपस्थिति में सीबीआई को नहीं जाना चाहिए था।

27 अगस्त को पटना में बड़ी रैली है। भाजपा चाहती है, मिल जाए। हम भाजपा को नेस्तनाबूत कर देंगे। बिना दोष के 20 साल से मुकदमा लड़ रहे हैं। सारी जवानी और शक्ति बर्बाद हो गई, अब सरकार बच्चों के पीछे पड़ी है।

यह भी पढ़ेंः लालू पर शिकंजा, रांची के बीएनआर होटल पर सीबीआइ ने की छापेमारी 

यह भी पढ़ेंः चारा घोटालाः सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए लालू प्रसाद यादव