विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चारा घोटालाः सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए लालू प्रसाद यादव

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 07 Jul 2017 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2017 12:24 PM (IST)

लालू प्रसाद अपने बचाव में जब-जब गवाह लाएंगे, उन्हें खुद भी कोर्ट में उपस्थित होना होगा।

चारा घोटालाः सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए लालू प्रसाद यादव
चारा घोटालाः सीबीआइ कोर्ट में उपस्थित हुए लालू प्रसाद यादव

जागरण संवाददाता, रांची। चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद शुक्रवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में उपस्थित हुए हुए।

देवघर कोषागार से 89 लाख 24हजार 164 रुपये अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 64ए/96 में उपस्थित हुए हैं। इस मामले में वे हाजिरी लगाएंगे। इसके अलावा कोर्ट में अपने बचाव में गवाही प्रस्तुत करेंगे।

इसके पूर्व कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि लालू जब-जब अपने बचाव में गवाही लाएंगे। तब तब उन्हें कोर्ट में उपस्थित होना होगा। इस मामले में गवाही की प्रक्रिया के बाद लालू दुमका कोषागार से करीब 3.13 करोड रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या 38ए/96 में भी हाजिरी लगाएंगे।

इसके बाद वे डोरंडा कोषागार से 139. 33 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या 47ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में हाजिरी लगाएंगे। क्योंकि इस मामले की सुनवाई भी आज होनी है।⁠⁠⁠⁠

डॉ. जगन्नाथ मिश्र, आरके राणा आदि को न्यायालय में सशरीर उपस्थिति से छूट मिल गई है। इधर, दुमका कोषागार से तीन करोड़, 13 लाख 41 हजार 451 रुपये अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 38ए/96 मामले की सुनवाई गुरुवार को न्यायालय में हुई। अदालत में बिहार विधान परिषद के तत्कालीन सचिव नवल किशोर प्रसाद ने गवाही दी। वे सीबीआइ की ओर से गवाही देने पहुंचे थे।  

यह भी पढ़ेंः लालू पर शिकंजा, रांची के बीएनआर होटल पर सीबीआइ ने की छापेमारी

यह भी पढ़ेंः जमीन विवाद में भाई, भाभी व भतीजी की हत्या; भतीजा गंभीर