Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Election: क्या बिगड़ जाएगा गठबंधन का गणित? कांग्रेस में बढ़ते जा रहे सीटों के दावेदार, JMM बिफरा

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 08:30 PM (IST)

    Jharkhand Assembly Election झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अभी से शुरू हो गई है। जानकारों का मानना है कि यहां कांग्रेस और झामुमो के बीच सीटों पर दावेदारी को लेकर खींचतान होने के आसार बन रहे हैं। हाल में आए बयान भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रदेश में चुनाव से पहले आईएनडीआईए का गणित बिगड़ जाएगा?

    Hero Image
    गठबंधन में सीट बढ़ने की गारंटी नहीं, कांग्रेस में बढ़ते जा रहे दावेदार।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में कांग्रेस का गठबंधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ है और इसमें अलग से राजद और माले की भी हिस्सेदारी है। दोनों दलों को कांग्रेस और झामुमो ने अपने-अपने हिस्से से सीटें दी हैं।

    ऐसे में कांग्रेस के हिस्से की सीटें बढ़ने की कोई गारंटी नहीं है लेकिन दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जीए मीर से लगभग एक दर्जन दावेदारों ने मुलाकात की।

    सभी को आश्वस्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी निकल गए लेकिन सीटें बढ़ेंगी या नहीं, इसपर कांग्रेस मौन है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

    कांग्रेस को इतनी ही सीटों पर झामुमो समेटकर रखना चाहती है लेकिन पार्टी में दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। दावेदार उन सीटों के लिए भी दावा कर रहे हैं जहां से कांग्रेस अथवा झामुमो के विधायक अभी हैं।

    दावेदारों में कुछ तो पुराने नेता हैं तो कुछ प्रशासनिक सेवा से रिटायर होकर राजनीति में आने की मंशा रखते हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से सेवानिवृत्त उपविकास आयुक्त डा. परमेश्वर भगत ने मांडर सीट से दावेदारी करते हुए मुलाकात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्ञात हो कि मांडर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की परंपरागत सीट रही है और उनकी पुत्री कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। इसी प्रकार रांची, झरिया, धनबाद, बाघमारा आदि कई सीटों को लेकर दोवदारों की लंबी-चौड़ी लिस्ट है।

    गलतफहमी नहीं पाले कांग्रेस : झामुमो

    इधर, सीटों के बंटवारे को लेकर आईएनडीआईए में रार मचती नजर आ रही है। झामुमो ने कांग्रेस प्रभारी के बयान पर बिफरते हुए कहा है कि गलतफहमी नहीं पाले कांग्रेस, हम 81 सीटों पर लड़ने को तैयार हैं।

    बता दें कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सोमवार को कहा था कि हमारे कार्यकर्ता 25-30 विधायक को जिताएं तो हमारा मुख्यमंत्री होगा। इस पर झामुमो ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस को गलतफहमी है, जो हेमंत सोरेन का नेतृत्व मानेगा, हम उसके साथ हैं।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Election 2024: क्या झारखंड में बनेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री? इस दिग्गज नेता के बयान से सियासी भूचाल

    Hemant Soren: 'अफसरों की मोटी चमड़ी पर चाबुक...', हेमंत सोरेन ने क्यों कह दिया ऐसा? BJP पर बोला अटैक