विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: क्या झारखंड में बनेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री? इस दिग्गज नेता के बयान से सियासी भूचाल

Published: Tue, 01 Oct 2024 08:31 AM (IST)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एक बयान दिया है जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। ...और पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बढ़ाया सियासी पारा (जागरण)
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बढ़ाया सियासी पारा (जागरण)

HighLights

  1. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता के बयान से बढ़ा सियासी पारा
  2. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने 25- 30 सीट जिताने की अपील की

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एक बयान देकर फिर से प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। उनके बयाने से झामुमो और सीएम हेमंत सोरेन तो बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पार्टी को 25-30 सीटें मिलती हैं तो निश्चित तौर पर कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेगी। 10-12 सीटों से कुछ नहीं होगा। अधिक सीटें होंगी तो कांग्रेस रोटेशन पर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए भी प्रयास करेगी। अब पूरा दारोमदार कार्यकर्ताओं पर है।

उन्होंने कहा कि कई स्तर से मांग उठी है कि कांग्रेस का भी मुख्यमंत्री होना चाहिए। यह तभी हो सकता है, जब कांग्रेस को उतनी सीटें मिलें। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. रामेश्वर उरांव ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से यह बात कही गई थी।

झारखंड विधानसभा चुनाव  से पहले हुआ अहम बैठक

बता दें झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पीसीसी डेलीगेट और प्रखंड अध्यक्ष के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सह प्रभारी, सप्तगिरि उलका व डा बाला प्रसाद ने अपनी बातों से कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय संबोधित किए। कांके विधानसभा क्षेत्र से इंदिरा देवी डेलीगेट, जाकिर अंसारी, सुमन देवी, अनिता देवी, गुलजार अहमद, मदन महतो, संजर खान, रीता चौधरी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Chunav 2024: झामुमो-भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज! BJP के 'मिला क्या' के जवाब में JMM का 'कब मिलेगा' कैंपेन

Jharkhand Politics: 'अरे भईया! घोटाला करेंगे तो जेल जाना होगा न', मोहन यादव ने हेमंत सोरेन की जमानत पर ली चुटकी