Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'भाजपा विधायक चुनें अपना नेता या दें सामूहिक इस्तीफा', JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान से बढ़ा सियासी पारा

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 09:39 PM (IST)

    झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को प्रेसवार्ता की। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के विधायक या तो अपना नेता चुनें या सामूहिक इस्तीफा दे दें। झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा स्वस्थ्य लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं बनाए रखना चाहती। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भाजपा के विधायक बजट पेश होने से पूर्व अपना नेता चुन लेंगे।

    Hero Image
    झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने की प्रेसवार्ता। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को एक प्रेसवार्ता की। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के विधायक या तो अपना नेता चुनें या सामूहिक इस्तीफा दे दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा को देश के लोकतांत्रिक परंपरा पर विश्वास नहीं है। भाजपा संघीय ढांचा पर चोट करना चाहती है।

    सदन में नेता प्रतिपक्ष की गैरमौजूदगी में बजट पेश किया जाएगा। भाजपा के विधायक या तो अपना नेता चुनें, नहीं तो सामूहिक इस्तीफा दें। उम्मीद जताई कि भाजपा के विधायक बजट पेश होने से पूर्व अपना नेता चुन लेंगे।

    झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा स्वस्थ्य लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं बनाए रखना चाहती। देश ने एक साथ 150 सांसदों का निलंबन देखा। जनादेश के बावजूद झारखंड में भाजपा ने विपक्ष का नेता तय नहीं किया है। नेता प्रतिपक्ष नहीं होने के कारण संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं हो पा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस वजह से महत्वपूर्ण सरकारी आयोग का गठन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा विभिन्न समितियों में नियुक्ति से संबंधित संवैधानिक कर्तव्यों को नहीं पूरा किया जा सकता है।

    नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने के पीछे भाजपा का उद्देश्य धीरे-धीरे लोकतंत्र को समाप्त करना और देश में एक दलीय व्यवस्था को बहाल करना है। भारत का संविधान इसकी इजाजत नहीं देगा।

    सदन में नहीं बोलते बाबूलाल मरांडी

    भाजपा महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सदन के अंदर नहीं बोलते हैं। वे सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद बाहर आकर बोलते हैं। यह कितनी अजीब स्थिति है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष को लेकर गंभीर नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का बजट थ्रीडी होगा। यह समृद्धि, खुशहाली और विकसित झारखंड निर्माण का बजट होगा और बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, किसानों के विकास पर फोकस रहेगा।

    संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे मंत्री: भाजपा

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कैग रिपोर्ट की जांच कराने की बात कही थी।

    उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 के तहत कैग को पूरे देश के खातों की जांच का अधिकार सौंपा गया है। लेकिन राज्य के एक मंत्री ही इस संस्था की रिपोर्ट की जांच की मांग कर रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि राज्य सरकार के मंत्री खुद को संविधान से भी ऊपर समझने लगे हैं।

    साह ने आगे कहा कि कांग्रेस-जेएमएम के नेता समय के अनुसार संवैधानिक संस्थाओं का मूल्यांकन करते हैं। जब कोई फैसला उनके पक्ष में आता है, तो वे इसे लोकतंत्र की जीत बताते हैं।

    लेकिन जब फैसला उनके खिलाफ जाता है, तो वे इसे लोकतंत्र विरोधी करार देते हैं। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की यह प्रवृत्ति पहले चुनाव आयोग, फिर सुप्रीम कोर्ट और अब कैग तक पहुंच चुकी है।

    यह भी पढे़ं-

    Jharkhand News: झारखंड में BJP को नहीं मिल रहा लीडर? नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बरकरार

    Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर लगा 4000 रुपये का जुर्माना, इस मामले में लापरवाही पड़ी भारी