Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; किसानों की बढ़ी टेंशन

    Jharkhand Weather Today झारखंड के कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। कई जगहों पर शनिवार को भी ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चली। वहीं रविवार को मौसम में कुछ ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है।

    By kumar Gaurav Edited By: Piyush Pandey Updated: Sun, 23 Feb 2025 07:40 AM (IST)
    Hero Image
    झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची।  Jharkhand Weather Today: झारखंड के कई जिलों में हुई बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में जहां दिनभर आंशिक बादल छाए रहे तो दूसरी ओर दोपहर में हुई वर्षा ने इन जिलों का तापमान भी गिरा दिया है। विशेषकर कांके और नामकुम का तापमान तो दस डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द पहुंच गया है।

    बारिश से मौसम हुआ सुहावना

    राज्य के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलने लगा है। गुरुवार के बाद शनिवार को हुई वर्षा से राजधानी में मौसम सुहावना हो गया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज में 23 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    वहीं राजधानी रांची और आसपास के जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन होने की संभावना है।

    ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 0.5 मिमी लोहरदगा और जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड की गई।

    सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस नामकुम में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 28.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज

    वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ वर्षा और ओलावृष्टि देखी गई।

    सबसे अधिक बहारागोड़ा और पोटका प्रखंड प्रभावित रहा। वहीं, जमशेदपुर में भी अच्छी-खासी वर्षा हुई। बहरागोड़ा में 5.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, जिले में करीब नौ एमएम से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। पोटका क्षेत्र में दर्जनों लोगों के घर वर्षा का पानी घुस गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। अगले एक सप्ताह तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

    शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 24 घंटे रहें सावधान, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें IMD की रिपोर्ट

    Bihar Weather Today: बिहार के इन 4 जिलों में मौसम रहेगा खराब, तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; रहें सावधान