Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Weather: झारखंड में आसमान से फिर बरसेगी 'आफत' की बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

    Updated: Wed, 21 May 2025 07:47 AM (IST)

    मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश से शहर में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में जलजमाव और पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई।

    Hero Image
    प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: मंगलवार को राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लोगों को गर्मी में ठंड का अहसास होने लगा। हालांकि, करीब एक घंटे तक हुई झमाझम वर्षा में शहर की सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई और नाले का पानी सड़क पर बहने लगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनभर आंशिक बादल छाए रहने से लोगों को दोपहर से पूर्व गर्मी का सामना तो करना पड़ा, लेकिन 2:30 बजे के आसपास अचानक छाए काले बादल ने दोपहर में ही शाम जैसी स्थिति बना दी। करीब एक घंटे तक जमकर वर्षा हुई और शहर के अधिकांश गली मोहल्ले लबालब पानी से भर गए।

    ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी

    नालों से गंदा पानी उफनकर बाहर निकलने लगा। कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी अस्तव्यस्त हो गई। तेज आंधी और वर्षा की चपेट में आने से कई जगहों पर पेड़ उखड़कर धराशायी हो गए।

    कोकर में ही तीन जगहों पर पेड़ उखड़े। पेड़ गिरने के कारण वर्षा के बाद भी सड़क जाम से लोग जूझते रहे। हालांकि ट्रैफिक बलों ने मोर्चा संभाल लिया और आवागमन को सुलभ बनाया।

    लोगों ने वैकल्पिक रास्ते का लिया सहारा

    लोग जाम के कारण कोकर इंडस्ट्रियल एरिया से होकर आना जाना करने लगे। बता दें कि इससे पूर्व भी रविवार को आई तेज आंधी व वर्षा से शहर में काफी नुकसान हुआ था और कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए थे। मंगलवार को भी क यही नजारा देखने को मिला।

    निचले इलाकों में हुआ जलजमाव

    निचले क्षेत्रों में सड़क पर जलजमाव हो जाने से आवागमन प्रभावित रहा तो कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    राजधानी रांची सहित अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं 22, 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज को छोड़कर शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तर पूर्वी हिस्से को छोड़ राज्य के सभी जिलों में होगी वर्षा

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

    यह स्थिति 19, 20 और 21 मई तक बनी रहेगी। वहीं 22, 23 व 24 मई को कुछ स्थानों पर भी हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

    हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की है संभावना

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 21 से 24 मई तक कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

    सबसे अधिक वर्षा 63.6 मिमी देवघर के सिकटिया में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के इन 3 जिलों में रहने वाले लोग हो जाएं सावधान! आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी