Bihar Weather: बिहार के इन 3 जिलों में रहने वाले लोग हो जाएं सावधान! आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण गरज के साथ बारिश हो सकती है। पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तीन जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को अररिया में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में अप्रैल की तरह मई में ज्यादा दिनों तक झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। माह में मौसम का मिजाज मिलाजुला कर सामान्य बने रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उच्च दाब सामान्य स्थिति में होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण ट्रफ लाइन बनने से प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात व वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी व (हीटवेव) से राहत मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने व पुरवा के कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा।
3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी के हालात बने रहेंगे। प्रदेश के तीन जिलों के कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वी भाग के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी जिले के कुछ भागों में आंधी-पानी के साथ 50-60 किमी प्रतिघंटा व शेष जिलों में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
अररिया के जोकिहाट में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान अररिया, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मधेपुरा, दरभंगा, पश्चिम चंपारण में वर्षा दर्ज की गई। अररिया के जोकिहाट में सर्वाधिक वर्षा 87.8 मिमी दर्ज की गई।
डेहरी रहा सबसे गर्म
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 41.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राजधानी व आसपास इलाकों में तीखी धूप निकलने के साथ दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मंगलवार को पटना सहित जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख जिलों में वर्षा की स्थिति
अररिया में 60.6 मिमी , पूर्णिया के रूपौली में 44.8 मिमी , फारबिसगंज में 44.6 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 42.4 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 41.8 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 39.8 मिमी, सुपौल के पिपरा में 39.6 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 38.2 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 36.6 मिमी।
पूर्णिया के बैसा में 34.6 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 31.4 मिमी, दरभंगा के जाले में 28.4 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 27.6 मिमी, सुपौल के मरौना में 27.6 मिमी, मधेपुरा के चौसा में 26.4 मिमी, मधुबनी में 22.8 मिमी एवं मधेपुरा में 22.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
पटना | 36.7 | 25.8 |
गया | 39.8 | 25.6 |
भागलपुर | 35.4 | 25.3 |
मुजफ्फरपुर | 32.4 | 24.6 |
ये भी पढ़ें
यूपी-बिहार में गर्मी का कहर जारी, राजस्थान में झुलसा रही लू; मानसून को लेकर आया ताजा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।