Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड वाले सावधान! ठंड को लेकर अलर्ट जारी; इन 10 जिलों में छाया रहेगा खतरनाक कोहरा

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 07:44 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में बारिश के असर के चलते कंपकंपी वाली ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कई जिलों में खतरनाक कोहरा से यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक और अधिक ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं 25 दिसंबर के बाद रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ने के आसार हैं।

    Hero Image
    झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड का मौसम बदलने लगा है। सोमवार को हुई हल्की वर्षा के बाद ठंड बढ़ गई है, जबकि सुबह व शाम कोहरा छाने लगा है। पश्चिम दिशा से बह रही हवा ने वातावरण में कनकनी बढ़ा दी है। रांची के मैकलुस्कीगंज में पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक अभी और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के सभी हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को भी अलसुबह व रात में घने कोहरे के कारण आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इन जिलों में छाया रहेगा खतरनाक कोहरा

    पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार समेत अगले दो दिनों तक राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में घना कोहरा छाया रहेगा।

    इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी अनुमान में कहा गया है कि राजधानी रांची व आसपास के जिलों में 11 से 14 दिसंबर तक सुबह में हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

    कई जिलों में हुई हल्की बारिश

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 12.4 मिमी धनबाद के तोपचांची में, बोकारो थर्मल में 12.2 मिमी, गिरिडीह के डुमरी में 11.5 मिमी, धनबाद के गोविंदपुर में 9.7 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम के माइगांव में 9.6 मिमी, बोकारो के नवाडीह में 9.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तापमान मैकलुस्कीगंज का रहा। हजारीबाग का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची का अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    मैकलुस्कीगंज में घरों में कैद रहे लोग

    • मैक्लुस्कीगंज एवं इसके आसपास के हेसालौंग, नवाडीह, कोनका, मायापुर, लपरा सहित पूरे क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण लोग घरों में कैद रहे।
    • यहां न्यूनतम तापमान गिरकर आठ सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस पहुंच गया।
    • कोहरे के कारण पांच मीटर दूर तक ही दिखाई पड़ रहा था।
    • इसका असर सड़क यातायात एवं रेल यातायात पर देखने को मिला।
    • सड़क से गुजरने वाले वाहनों को दिन में ही हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।
    • वहीं, मालवाहक व यात्री ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। ट्रेनें पटरियों पर रेंगती देखी गईं।
    • कोहरे और ठंड के कारण राहगीर एवं स्कूली बच्चे से ठंड कांपते दिखाई दिए।
    • मंगलवार को दिन के 10 बजे सूर्यदेव के दर्शन के बाद लोगों को धूप ने थोड़ी राहत दी।

    Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ से लुढ़का पारा, डेहरी में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; अब पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड

    Patna AQI: अत्यंत खतरनाक श्रेणी में पहुंचा पटना में प्रदूषण, दिल्ली से दोगुना हुआ AQI का स्तर; सांस लेना मुश्किल

    comedy show banner
    comedy show banner