Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ से लुढ़का पारा, डेहरी में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; अब पड़ेगी कंपकंपी वाली ठंड

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 07:23 AM (IST)

    Bihar Weather बिहार में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में अचानक गिरावट होने से लोगों को कंपकंपी वाली ठंड महसूस हो रही है। शाम होते ही 2 से 7 डिग्री तक तापमान गिर जा रहा है। वहीं सुबह में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

    Hero Image
    बिहार में अचानक लुढ़का तापमान ( फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: बिहार में पछुआ का प्रवाह होने से ठंड बढ़ गई है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कोहरा भी अपना प्रभाव बढ़ाने लगा है। राज्य के तराई वाले इलाके में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेहरी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री पहुंचा

    प्रदेश के मैदानी भाग में मध्यम स्तर का कोहरा रहा। पश्चिमी से नमी युक्त हवा आने के कारण प्रदेश के वातावरण में सुबह-शाम काफी ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को डेहरी राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा, वहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 15 दिसंबर से कंपकंपी वाली ठंड लोगों को परेशान करेगी। दिसंबर के महीने में इस तरह की ठंड बहुत कम ही देखी गई है।

    वहीं राज्य में अधिकतम तापमान की बात करें तो वह बक्सर एवं जीरादेई का रहा, वहां पर अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के न्यूनतम तापमान में अब गिरावट होती जाएगी। साथ ही कोहरे का प्रभाव बढ़ने के कारण उसका असर ट्रेनों एवं हवाई जहाजों की उड़ान पर पड़ने के आसार हैं।

    लोगों से सावधान रहने की अपील

    • इस ठंड में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
    • लोगों को बाहर निकलते समय नाक और कान बांधकर निकलना चाहिए।
    • बच्चों और बुजुर्ग को ठंड से बचने की सलाह दी गई है।
    • ठंडा पानी से नहाने से बचना चाहिए।

    पटना का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा

    राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 14.9 एवं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 81 प्रतिशत रिकार्ड की गई।

    शाम ढलते गिर जा रहा तापमान

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आजकल शाम ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जा रही है। शाम पांच बजे के बाद तापमान बहुत तेजी से गिर रहा है। मात्र दो घंटे में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट का सिलसिला देर रात तक जारी रह रहा है।

    मंगलवार की रात आठ बजे ठंड बढ़ने के कारण बाजार में लोगों की संख्या कम होने लगी थी। रात्रि 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घरों के खिड़की-दरवाजे आजकल शाम में ही बंद हो जा रहे हैं। रात में तो कई लोग हीटर का उपयोग करने लगे हैं।

    Patna AQI: अत्यंत खतरनाक श्रेणी में पहुंचा पटना में प्रदूषण, दिल्ली से दोगुना हुआ AQI का स्तर; सांस लेना मुश्किल

    Jharkhand Weather Today: झारखंड वाले सावधान! ठंड को लेकर अलर्ट जारी; इन 10 जिलों में छाया रहेगा खतरनाक कोहरा

    comedy show banner
    comedy show banner