Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर, 3 और 4 अक्टूबर को इन जिलों में तेज वर्षा का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल म्यामार व ईस्ट सेंट्रल बे ऑफ बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है जो समुद्रतल से 5.8 किमी. ऊपर है। इस सिस्टम के प्रभाव से आगामी 24 घंटे में ईस्ट सेंट्रल व नार्थ ईस्ट बे ऑफ बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। तीन व चार अक्टूबर को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    By Jagran NewsEdited By: Shubham SharmaUpdated: Fri, 29 Sep 2023 06:39 AM (IST)
    Hero Image
    तेज बारिश से जलमग्न हुआ शहर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, रांची: शहर में गुरुवार की दोपहर शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इस कारण शहर की कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। खासकर कांटाटोली से बहुबाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर नाला का पानी सड़क पर प्रवाहित होने लगा। इसी प्रकार, टुन्की टोला स्थित रिम्स तालाब के समीप टूटी सड़क पर जलजमाव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार पहिया और दो पहिया वाहनों के चालकों को जलजमाव के कारण न तो टूटी सड़क नजर आ रही थी और न ही जलजमाव की गहराई। फिर भी अधिकांश वाहन चालक अंदाजा लगाकर हिचखोले खाते आगे की ओर बढ़े। वर्षा के दौरान बहू बाजार चौक के समीप भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। फ्लाईओवर निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को जलजमाव के बीच से होकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।

    निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल म्यामार व ईस्ट सेंट्रल बे ऑफ बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जो समुद्रतल से 5.8 किमी. ऊपर है। इस सिस्टम के प्रभाव से आगामी 24 घंटे में ईस्ट सेंट्रल व नार्थ ईस्ट बे ऑफ बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

    तीन व चार अक्टूबर को तेज बारिष का अनुमान

    इसके साथ ही आगामी 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर से होते हुए उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल कोस्ट के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के तहत शुक्रवार से दो अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। तीन व चार अक्टूबर को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ेंः  रांची में शुक्रवार से वित्त रहित शिक्षकों की हड़ताल, इन मांगों को लेकर राजभवन-विधायकों के आवास का करेंगे घेराव