Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में तापमान 40 के पार, अगले दो दिनों में और बिगड़ेंगे हालात; पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 07:48 AM (IST)

    पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य की धरती तप रही है और पाकुड़ गोड्डा और जमशेदपुर का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। वहीं रांची का त ...और पढ़ें

    Hero Image
    झारखंड के इन जिलों में तापमान 40 के पार

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का तापमान सातवें आसमान पर है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने एक अप्रैल को अपनी रिपोर्ट में पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य की धरती तप रही है और पाकुड़, गोड्डा और जमशेदपुर का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, रांची का तापमान भी 35 के पार पहुंच चुका है। मौसम विज्ञानी के द्वारा वर्तमान स्थिति को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि स्थिति यही रही तो मई और जून में तपती गर्मी लोगों को रूलाएगी। ऐसा पहली बार हुआ कि अप्रैल माह में इतनी गर्मी पड़ रही है।

    रविवार को हुई वर्षा ने तपिश को कम जरूर किया है, लेकिन दोपहर की तेज और तीखी धूप ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। यह स्थिति राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 5 अप्रैल तक रहेगी, इसके बाद 6 और 7 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद बताते हैं कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि अप्रैल माह में 4 और 5 तारीख को राज्य के दक्षिणी पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावे देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज में हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    आज से खुल जाएंगे स्कूल

    शहर में 2 से 4 अप्रैल के बीच सभी स्कूल खुल जाएंगे। गर्मी की तपिश को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी दिनों बच्चों को कितनी मुश्किल होगी। गर्मी के असर को देखते हुए शिक्षा विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के दौरान गर्मी पर भी नजर रखी जा रही है।

    आगामी दिनों में अगर गर्मी का असर बढ़ा और हीट-वेव जैसी स्थिति राजधानी में उत्पन्न हुई तो कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सिर्फ रांची, खूंटी, जामताड़ा सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग और चतरा का तापमान 35 व 36 डिग्री के आसपास है।

    शेष जगहों पर तापमान या तो 40 के पार है या फिर 40 के आसपास है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ जगहों पर मेघगर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा 19.3 मिमी गढ़वा के नगर उंटारी में रिकॉर्ड की गई।

    गर्मी के असर को देखते हुए छुट्टी देने का आग्रह

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान पाकुड़ का 41.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री डाल्टेनगंज का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    अभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो रही है। कुछ दिनों तक स्कूलों का संचालन होने के बाद यदि राजधानी का तापमान 40 के पार पहुंचता है तो बेशक एसोसिएशन के द्वारा जिला प्रशासन से गर्मी के असर को देखते हुए छुट्टी देने का आग्रह किया जाएगा।- अजय राय, अध्यक्ष, झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन।

    गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। शिक्षा विभाग और डीसी कार्यालय से जैसे ही दिशा निर्देश प्राप्त होगा, सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के लिए सूचना जारी कर दी जाएगी। आमतौर पर अभिभावकों की शिकायत पर डीसी कार्यालय गर्मी छुट्टी मामले में हस्तक्षेप करता है।- मिथिलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Weather Today: अगले हफ्ते से बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अब लू की होगी एंट्री; 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा