Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: अगले हफ्ते से बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अब लू की होगी एंट्री; 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 07:38 AM (IST)

    Bihar Weather News अगले हफ्ते से बिहार का मौसम बिगड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि अब बिहार में लू की एंट्री होगी। पटना समेत प्रदेश में पछुआ का प्रवाह ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रास्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today अप्रैल के दूसरे हफ्ते में अधिक गर्मी व गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में वर्षा की स्थिति सामान्य व सामान्य से कम रहने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी हफ्ते भर सुबह और रात के समय मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि अभी प्रदेश में उत्तर से आने वाली पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा जम्मू से राजस्थान होते हुए प्रदेश में प्रवेश कर रही है।

    40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण हवा में ज्यादा गर्मी नहीं है। ऐसे में सुबह-शाम मौसम सामान्य बना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने पर लू जैसे हालात उत्पन्न होंगे। सोमवार को पटना सहित प्रदेश में तेज पछुआ हवा 20-22 किमी प्रतिघंटा रही।

    इस कारण तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। पटना का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली सबसे गर्म शहर रहने के साथ यहां पर लू जैसी स्थिति रही।

    सोमवार को औरंगाबाद में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना सहित 20 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना 36.9 20.8

    गया 37.4 20.0

    भागलपुर 37.0 22.6

    मुजफ्फरपुर 36.0 25.2

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें-

    कभी Nitish Kumar के स्टार प्रचारक होते थे ये दिग्गज नेता, 'पलटी' मारने के बाद बदल गई पूरी 'गेम'!

    Bihar News: राज्य सरकार के अधिकारियों ने जारी किया अपनी संपत्ति का ब्यौरा, जानें किसके पास है कितनी प्रॉपर्टी और जमा-पूंजी