Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: आदिवासियों के लिए झारखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, CM हेमंत ने अपने हाथों में ली कमान

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 10:14 PM (IST)

    झारखंड में आदिवासियों की मिनी विधानसभा कही जाने वाली ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) का गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टीएसी के अध्यक्ष होंगे। उनके साथ कुल 19 सदस्य इसमें शामिल किए गए हैं। कौंसिल राज्य में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और उनसे संबंधित विषयों पर निर्णय लेती है। नई नियमावली के तहत पहली बार इसका गठन हुआ है।

    Hero Image
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फ़ोटो

    राज्य ब्यूरो, रांची। आदिवासियों की मिनी असेंबली कही जाने वाली ट्राइबल एडवाइजरी कौंसिल (टीएसी) गठित की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टीएसी के अध्यक्ष होंगे।

    उनके साथ कुल 19 सदस्य इसमें सम्मिलित किए गए हैं। कौंसिल राज्य में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और उनसे संबंधित विषयों पर निर्णय लेती है।

    नई नियमावली के तहत पहली बार इसका गठन हुआ है। इसके पूर्व टीएसी के गठन के लिए राज्यपाल की अनुशंसा आवश्यक थी।

    नवगठित टीएसी में पदेन उपाध्यक्ष विभागीय मंत्री चमरा लिंडा होंगे। इसके अलावा कमेटी में विभिन्न दलों के विधायकों को मिलाकर कुल 15 विधायक हैं।

    इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी बतौर सदस्य शामिल हैं।

    इसके अलावा अनुसूचित जनजाति वर्ग से दो सदस्यों का भी मनोनयन किया गया है। पूर्व में टीएसी गठन को लेकर विवाद भी हो चुका है।

    नवगठित टीएसी

    • हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, पदेन अध्यक्ष
    • चमरा लिंडा, विभागीय मंत्री, पदेन उपाध्यक्ष
    • स्टीफन मरांडी, विधायक, सदस्य
    • आलोक कुमार सोरेन, विधायक, सदस्य
    • लुइस मरांडी, विधायक, सदस्य
    • संजीव सरदार, विधायक, सदस्य
    • चंपई सोरेन, विधायक, सदस्य
    • सोनाराम सिंकू, विधायक, सदस्य
    • जगत मांझी, विधायक, सदस्य
    • दशरथ गगराई, विधायक, सदस्य
    • सुदीप गुड़िया, विधायक, सदस्य
    • राम सूर्य मुंडा, विधायक, सदस्य
    • राजेश कच्छप, विधायक, सदस्य
    • जिगा सुसारन होरो, विधायक, सदस्य
    • नमन विक्सल काेंगाड़ी, विधायक, सदस्य
    • रामचंद्र सिंह, विधायक, सदस्य
    • बाबूलाल मरांडी, विधायक, सदस्य
    • जोसाई मार्डी, मनोनीत सदस्य, भुटका, पोटका, पूर्वी सिंहभूम
    • नारायण उरांव, मनोनीत सदस्य, रोल गांव, रांची

    अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री ने घायल महुआ माजी का जाना हाल

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को एचबी रोड स्थित आर्किड अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने आर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय कि राज्यसभा सदस्य डॉ. महुआ माजी एवं उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे।

    बुधवार की सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में डॉ. माजी एवं उनके परिजन घायल हो गए थे।

    विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने झामुमो का थामा दामन

    झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति द्वारा सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन कोकर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के एसोसिएशन भवन में किया गया।

    समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में झारखंड विकास मोर्चा के राकेश कुमार सिंह, पीयूष कुमार, स्मिता प्रिया एवं राहुल कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    समारोह में जिला संयोजक डा. हेमलाल कुमार मेहता, संयोजक अश्विनी शर्मा, झबुलाल महतो, नयनतारा उरांव ने संयुक्त रूप से सबको सदस्यता रसीद एवं पार्टी का अंगवस्त्र देकर सदस्यता दिलाई।

    मौके पर क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, फरीद खान, उषा उरांव, परवेज आलम, साहिल कुमार यादव, गोपाल पांडेय, इरफान खान, अतीकुर रहमान, काशीफ रजा आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें-

    5 नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस विभाग ने ले लिया एक और बड़ा फैसला

    हेमंत सरकार से चालाकी पड़ी भारी! 3900 महिलाओं को झटका, मंईयां सम्मान योजना से हटाया गया नाम