Jharkhand Jail: झारखंड की जेलों में होने जा रहा नया काम, बड़े अधिकारी के प्रस्ताव पर हेमंत सरकार ने लगाई मुहर
झारखंड की 30 जेलों में अब कचरे से कंपोस्ट खाद बनेगा। राज्य सरकार ने जेलों में ऑटोमेटिक वेस्ट टू कंपोस्ट मशीनें लगाने की मंजूरी दे दी है। इन मशीनों से जेल के कचरे से खाद तैयार की जाएगी जिसका उपयोग जेलों में होने वाली खेती में होगा। अतिरिक्त खाद को बाजार में भी बेचा जा सकता है। इस पहल से जेलों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य की जेलों में अब कचरे से कंपोस्ट खाद बनेंगे। जल्द ही इससे संबंधित ऑटोमेटिक वेस्ट टू कंपोस्ट मशीनें स्थापित होंगी। कारा महानिरीक्षक के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है।
जेल के कचरे से ही जेल में तैयार कंपोस्ट खाद का उपयोग जेलों में होने वाली खेती में होगा। समय के साथ अधिक उत्पादन होने पर उसे बाहर के बाजार में भी बिक्री की जा सकती है।
जिन जेलों में ऑटोमेटिक वेस्ट टू कंपोस्ट मशीन स्थापित होनी है, उनमें जनजातीय क्षेत्र की 16 जेलें व अन्य क्षेत्र की 14 जेलें शामिल हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना मद से खर्च होगी राशि
- कुल 30 जेलों में उक्त मशीन को स्थापित करने के एवज में छह करोड़, 58 लाख, छह हजार 720 रुपये खर्च होंगे। उक्त राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना मद से खर्च होगी।
- जनजातीय क्षेत्र की 16 जेलों में कुल 20 ऑटोमेटिक वेस्ट टू कंपोस्ट मशीनें लगेंगी, जिसपर कुल तीन करोड़ 55 लाख 71 हजार 200 रुपये खर्च होंगे।
- वहीं, अन्य क्षेत्र की 14 जेलों में कुल 17 मशीनें लगेंगी, जिसपर कुल तीन करोड़, दो लाख 35 हजार 520 रुपये खर्च होंगे।
किस जेल में लगेंगी कितनी मशीनें
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची, केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर, केंद्रीय कारा दुमका, लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग, केंद्रीय कारा गिरिडीह, केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू व मंडल कारा साहिबगंज में दो-दो मशीनें लगेंगी।
वहीं, मंडल कारा चाईबासा, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड, साकची जमशेदपुर, सरायकेला, सिमडेगा, उपकारा घाटशिला, खूंटी, राजमहल, केंद्रीय कारा देवघर, मंडल कारा चास, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गोड्डा, कोडरमा, उपकारा बरही, रामगढ़, तेनुघाट व खुला जेल सह पुनर्वास कैंप हजारीबाग में एक-एक मशीनें लगेंगी।
धान व्यवसाई से रुपये लूट मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल
इचाक (हजारीबाग) में हदारी स्कूल मैदान के पास 27 जनवरी को अपराधियों ने चाकू से हमला कर धान व्यवसाई राजेश कुमार मेहता से पांच लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में इचाक पुलिस ने विवेक कुमार, पिता मिठू पासवान, ग्राम हदारी, थाना इचाक निवासी को गिरफ्तार किया और मंगलवार को उसे जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि विवेक कुमार इस लूटकांड में शामिल था और अन्य तीन आरोपितों की तलाश जारी है। भुक्तभोगी राजेश प्रसाद मेहता के आवेदन पर इचाक थाना में कांड संख्या 13/25 के तहत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई से इलाके में खौफ और अपराधियों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।