Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म देखकर झारखंड के क्रिमिनल ने बनाई थी जेल से भागने की योजना, यूपी से हुआ अरेस्ट

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 03:28 PM (IST)

    Jharkhand News झारखंड के एक खूंखार अपराधी ने फिल्म देखकर जेल से भागने की योजना बनाई थी। उसे यूपी के गाजियाबाद से अरेस्ट किया गया है। गुरुवार की देर शाम उसे पुलिस हजारीबाग लेकर पहुंची। आरोपी पर हवलदार की हत्या का आरोप है। उसने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में हवलदार की हत्या की थी। इसके बाद वह दिल्ली भाग निकला था।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, हजारीबाग। यूपी के गाजियाबाद में गिरफ्तार हवलदार का हत्यारोपित शाहीद अंसारी को लेकर गुरुवार की देर शाम पुलिस हजारीबाग पहुंची। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में हवलदार की हत्या करने के बाद शाहिद को दिल्ली भागने में उसकी सहायता गिरिडीह के मो. शमीम ने की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मो. शमीम अभी पुलिस गिरफ्त में है और उसके इनपुट के आधार पर ही शाहीद को गिरफ्तार किया गया। शमीम जेपी कारा में शाहीद के साथ बंद था। पांच माह पूर्व वह रिहा होकर बाहर निकला है।

    मेडिकल कॉलेज से हलवदार की हत्या कर फरार होने और अपने आप को गंभीर रूप से बीमार बताकर अस्पताल वार्ड में शिफ्ट की योजना दोनों ने मिलकर बनाई थी।

    चिकित्सकों को लगातार बोलता गया झूठ

    योजना के मुताबिक, वह चिकित्सकों को लगातार झूठ पर झूठ बोलता गया और उसे सच मानकार चिकित्सक लगातार इलाज करते रहे।

    बीमारी का बहाना बनाकर वह जेल से अस्पताल में शिफ्ट हुआ और प्लान के मुताबिक, हवलदार चौहन हेम्ब्रम से दोस्ती कर अपने विश्वास में ले लिया। फिर तय योजनानुसार, वह 12 अगस्त की रात हत्या कर फरार हो गया।

    गिरिडीह निवासी मो. शमीम का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ में बताया कि बदलापुर फिल्म देखकर भागने की योजना बनाई थी। इस फिल्म में वरुण धवन धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मेन भूमिका में है। 

    पहाड़ी के संकीर्ण गुफा में 12 घंट से फंस गई थी महिला

    हजारीबाग में कटकमसांडी पुलिस व ग्रामीणों द्वारा पहाड़ी के गुफा में बुधवार की देर रात से फंसी एक महिला को गुरुवार को दिन में करीब दस बजे निकाला गया। बताया जाता है कि महिला करीब 12 घंटे तक गुफा में फंसी रही।

    महिला को सुरक्षित निकाल कर पुलिस ने उचित इलाज के लिए मुखिया व ग्रामीणों को सुपुर्द किया। 35 वर्षीय महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जाती है।

    वह भटकते हुए शाहपुर पंचायत के टोला डीबलबांध स्थित महोड़ा पहाड़ी पहुंच एक पत्थरनुमा संकीर्ण गुफा में घुस गई थी।

    वह कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में विगत एक माह से इधर उधर घूमते दिखाई दे रही थी। वह चतरा जिले के दुवारी गांव का एक टोला सनगढ़वा की रहने वाली है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के परिजनों को खबर कर दी गई है, जिन्हें महिला को सौंपा जाएगा।

    इधर, आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी के गुफा से रात में बचाओ बचाओ का डरावनी आवाज आ रही थी। हमलोग रातभर उस डरावनी आवाज सुनकर जागे रहे।

    सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने पहाड़ पर चढ़कर देखा तो एक महिला का धड़ गुफा में घुसा हुआ दिखा और पैर बाहर दिख रहा था।

    मुखिया प्रतिनिधि शंभु यादव व समाजसेवी पप्पु यादव ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसआई मनोज कुजूर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस व मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद विक्षिप्त महिला को गुफा से बाहर निकाला।

    यह भी पढ़ें-

    होम गार्ड जवानों को मिल गई एक और अच्छी खबर, वेतन को लेकर हाई कोर्ट ने हेमंत सरकार को दिया नया आदेश

    Champai Soren ने बता दिया अपना पूरा प्लान, Hemant Soren को गच्चा देने वाले पूर्व CM अब क्या करेंगे?